Asian Games 2023 Match Today: एशियन गेम्स में आज किसका मैच है, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में आज, 21 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैच है। इसके अलावा फुटबॉल में मेंस और वीमेंस टीम जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। साथ ही रोइंग और सेलिंग में भी भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं।

एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अभियान का आगाज क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के खिलाफ मुकाबले के साथ हो चुका है। दरअसल, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल खेलने का मौका दिया गया है।

Indian women cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर दो मैचों का प्रतिबंध होने के कारण स्मृति मंधाना टीम की कमाना संभाल रही हैं। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत का यह पहला मुकाबला है।

सीधे क्वार्टर फाइनल में खेल रही टीम इंडिया
दरअसल चीन के हांगझोउ शहर में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स होने हैं, लेकिन कई महिला क्रिकेट समेत इवेंट के क्वालिफायर मुकाबले पहले ही खेले जा रहे हैं। यही कारण है कि टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में खेल रही है। महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला 25 सितंबर को होगा।

कब देख सकते हैं मैच
भारतीय मेंस फुटबॉल टीम का सामना बांग्लादेश से है जबकि वीमेंस टीम का सामना चीनी ताइपे से है। मेंस टीम का दूसरा ग्रुप स्टेज मैच दोपहर 1.30 बजे से भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, जबकि शाम 5.00 बजे से वीमेंस टीम का पहला ग्रुप स्टेज मैच भारत बनाम चीनी ताइपे के बीच होना है। वहीं आज सुबह 6.30 बजे से वीमेंस क्रिकेट टीम का क्वार्टरफाइनल भारत बनाम मलेशिया के बीच खेला जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023 Schedule: 655 भारतीय एथलीट्स अपना दमखम दिखाने को तैयार, यहां जानें पूरा शेड्यूल

कहां देख सकेंगे लाइव मैच
एशियन गेम्स 2023 क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव वेबसाइट और एप पर उपलब्ध होगी। एशियाई खेल 2023 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर किया जाएगा, जहां फैंस इन मुकाबलों को लाइव देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+