Asian Games 2023, Day 6 Highlights: एशियन गेम्स में आज किसने भारत के लिए क्या जीता?
Asian Games 2023, Day 6 Highlights: एशियन गेम्स में 29 सितंबर यानी शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने 29 सितंबर को कई सारे मेडल अपने नाम करने में सफलता हासिल की। दिन की शुरुआत 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट से हुआ। शुक्रवार को भारत को पहला मेडल सिल्वर के रूप में शूटिंग इवेंट से आया। ईशा, दिव्या और पलक की तिकड़ी ने भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने पहला मेडल 24 सितंबर को जीता था और अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में कुल 33 मेडल जीत लिए हैं।
दूसरी तरफ ऐश्वर्या तोमर, अखिल श्योरण और स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल में तीन पोजीशन टीम गोल्ड जीतकर बड़ा कारनामा किया। व्यक्तिगत क्वालीफायर में स्वप्निल कुल 591-33x के साथ शीर्ष पर रहे। भारत ने टेनिस कोर्ट में अपना पहला मेडल भी शुक्रवार को जीतने में सफलता हासिल की। इसके अलावा महिलाओं के स्क्वैश सेमीफाइनल में भारत की जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, दीपिका पल्लीकल और अनाहत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

जानिए किस खेल में कैसा रहा प्रदर्शन
टेनिस: मेंस डबल्स फाइनल में साकेत-रामकुमार को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा
शूटिंग: मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम में नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ भारत ने जीता गोल्ड मेडल
शूटिंग: वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में भारत ने जीता सिल्वर मेडल
शॉटपुट: किरण बालियान ने शॉटपुट यानी गोला फेंक प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
रेस वॉक: 20 किमी फाइनल में विकास सिंह, प्रियंका गोस्वामी पांचवें स्थान पर रहे
स्क्वैश: भारतीय पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हुए पक्का किया मेडल
हॉकी: भारतीय महिला टीम ने पूल ए मैच में मलेशिया को 6-0 से हराया
बॉक्सिंग: निकहत जरीन ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, पक्का किया मेडल
बैडमिंटन: भारतीय महिला टीम हुई बाहर, पुरुष टीम ने सेमीफाइनल जगह बनाते हुए पक्का किया मेडल
शूटिंग: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में जीता सिल्वर मेडल
स्क्वैश: भारतीय महिला टीम ने जीता ब्रॉन्ज
टेनिस: बोपन्ना-भोसले मिश्रित युगल फाइनल में पहुंचे, पक्का किया मेडल
शूटिंग: पलक और ईशा सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर जीता












Click it and Unblock the Notifications