Asian Games 2023: किसान के बेटे अविनाश साबले ने देश को दिलाया गोल्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
Asian Games 2023, Avinash Sable: एशियन गेम्स में रविवार को भारत ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्टीपलचेज अविनाश साबले ने भारत को 12वां गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया। अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने 8:19:53 मिनट का समय निकाला और भारत की झोली में गोल्ड मेडल डालने का काम किया।
स्टीपलचेज में किया कमाल: साल 2015 में स्टीपलचेज को एक खेल के रूप में अपनाने वाले अविनाश के सामने में एशियन गेम्स बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती थी। एशियन गेम्स के आठवें दिन यानी कि रविवार को भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर अविनाश ने इतिहास रचने का काम किया। अविनाश महाराष्ट्र के बीड जिले के मांडवा गांव के रहने वाले हैं। अविनाश मुकुंद साबले का परिवार बेहद साधारण रहा है।

माता-पिता दोनों ही थे किसान: अविनाश साबले के माता-पिता दोनों ही किसान थे। ट्रांसपोर्ट नहीं होने की वजह से अविनाश रोज अपने स्कूल दौड़ कर जाया करते थे। वह अपने स्कूल जाने के लिए हर दिन 6 किलोमीटर दौड़ते थे। उन्होंने कभी भी बड़े होकर किसी भी खेल में अपना करियर बनाने को नहीं सोचा था। लेकिन अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने 12वीं के बाद सैना ज्वाइन करने का मन बनाया।
सैना में किया काम: 12वीं पास करने के तुरंत बाद ही अविनाश ने सेना में भर्ती होने के लिए अप्लाई कर दिया था। अविनाश सियाचिन, राजस्थान और सिक्कम जैसी जगहों पर बिना किसी साधन के अपनी ड्यूटी निभाई। अपनी ड्यूटी के पहले 2 साल के दौरान उन्होंने जलवायु के बीच खूब संघर्ष किया। सेवा के एथलीट्स कार्यक्रम में वह अक्सर शामिल होते रहते थे। साल 2015 में उन्होंने स्पोर्ट्स रनिंग के बारे में बहुत कुछ जाना।
अविनाश ने रचा इतिहास: इसके बाद से उन्होंने मन बना लिया और स्पोर्ट्स रनिंग को ही अपना करियर के रूप में चुन लिया। खास बात यह है कि वह सिर्फ एक साल की ट्रेनिंग के दौरान ही अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित करने में सफल रहे। हालांकि अविनाश सांवले चोट के कारण काफी समय तक रनिंग ट्रैक से दूर रहे थे। लेकिन एशियन गेम्स में साबले ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले कोई भी स्टीपलचेज भारत को इस खेल में गोल्ड मेडल नहीं दिला सका था। अविनाश साबले ऐसा करने वाले पहले एथलीट हैं।












Click it and Unblock the Notifications