Asia Cup 2023: 'मेरा घर जल रहा, वहां नहीं जा सकती', मेडल जीतने के बाद रो पड़ी सिल्वर गर्ल रोशिबिना, क्यों?
Asia Cup 2023: एशिया कप में गुरुवार को महिलाओं की 60 किग्रा वुशु स्पर्धा में भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि उन्हें फाइनल में स्थानीय दावेदार वू शियाओवेई को काफी कड़ी टक्कर दी थी लेकिन उन्हें 0-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी। आपको बता दें कि रोशिबिना ने बुधवार को वियतनाम की थू थुइ एनगुएन को 2-0 से हराकर अपना सिल्वर मेडल पक्का किया था।

सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत की इस होनहार खिलाड़ी ने अपना मेडल मणिपुर हिस्सा के पीड़ितों को समर्पित किया।वो मीडिया से बात करते हुए बिलख-बिलख कर रो पड़ीं क्योंकि उन्होंने कहा कि 'मेरा घर जल रहा है, मणिपुर में हिंसा जारी है।'
'पदक जीतने के बाद भी अपने घर नहीं जा सकती हूं'
'आज मैं ये पदक जीतने के बाद भी अपने घर नहीं जा सकती हूं, मैं नहीं जानती कि वहां ये सब कब रूकेगा लेकिन मैं हर पल ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूं कि वो जल्द ही सब ठीक कर दे, मैं अपनी जीत और अपना मेडल उन लोगों को समर्पित कर रही हूं जो कि जो हमारी रक्षा कर रहे हैं और वहां पीड़ा सह रहे हैं।'
मई 2023 से मणिपुर हिंसा का शिकार है
आपको बता दें कि मई 2023 से मणिपुर हिंसा का शिकार है। मैतीय और कुकी समुदाय के बीच चल रहे तनाव की वजह से प्रकृति का ये खूबसूरत राज्य हिंसा और नफरत झेल रहा है।
'आदिवासी एकता मार्च' के दौरान भड़की हिंसा
दरअसल मणिपुर के 'मैतेई' समुदाय को जनजाति के रूप में मान्यता देने के विरोध में 'आल ट्राइबल स्टूडैंट्स यूनियन मणिपुर' ने 3 मई को 'आदिवासी एकता मार्च' निकाली थी, इस मार्च के दौरान यहां पक हिंसा भड़की, जिसमें 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
'मैंने अपने माता-पिता से फोन पर बात की थी'
रोशिबिना ने कहा कि 'सिल्वर मेडल पक्का होने के बाद मैंने अपने माता-पिता से फोन पर बात की थी, उन्होंने बोला कि वो ठीक हैं और परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुझसे कहा कि वो अपना पूरा फोकस खेल पर रखे और यहां की चिंता ना करे।'
'मेरा ध्यान ना भटके इसलिए वो मुझसे बात भी नहीं करते'
रोशिबिना ने कहा कि 'मेरा ध्यान ना भटके इसलिए वो लोग रोज मुझसे बात भी नहीं करते हैं। हमने बहुत अच्छी तैयारी की थी और इसी वजह से मैं ये मेडल जीत पाई।'
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अपील
आपको बता दें कि रोशिबिना देवी से पहले भारत की बॉक्सिंग क्वीन मैरीकॉम और मीराबाई चानू ने भी मणिपुर हिंसा को रोकने और वहां शांति लाने के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अपील की थी।
'मणिपुर की प्रजा को बचा लीजिए'
मीराबाई ने ट्वीट किया था कि 'मणिपुर हिंसा की वजह से काफी खिलाड़ी ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं, छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है।कई लोगों की जान जा चुकी है। बहुत सारे घर चल चुके हैं। मैं प्रधानमंत्री जी से और गृहमंत्री जी से अपील करती हूं कि वो मणिपुर की प्रजा को बचा लें।'
'मेरा राज्य जल रहा है, बचा लीजिए मोदी जी'
तो वहीं मैरी कॉम ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि "मेरा राज्य जल रहा है। कृपया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मदद करें।"












Click it and Unblock the Notifications