Asian Games 2023: जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर अनु रानी ने रचा इतिहास, कभी जूते खरीदने के भी नहीं थे पैसे
Asian Games 2023, Annu Rani: चीन के हांगझोऊ में अनु रानी ने मंगलवार को जेवलिन थ्रो में इतिहास रचने का काम किया। अन्नू एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा। अनु रानी से पहले पारुल चौधरी ने भी भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में सफलता हासिल की।
अनु ने रचा इतिहास: अनु रानी ने जैवलिन थ्रो में पहली बार भारत को गोल्ड दिलाकर बड़ा कारनामा किया। 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत की महिलाओं ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल में अनु रानी ने सीजन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अनु रानी के प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है।

62.92 मीटर फेंका थ्रो: अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अनु ने 62.92 मीटर का थ्रो फेंकने का काम किया। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने सिल्वर मेडल जीता, वह दूसरे नंबर पर रहीं। अनु रानी का यहां तक पहुंचने का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। अनु रानी गन्ना फेंक इसका अभ्यास किया करती थी।
जूते खरीदने के नहीं थे पैसे: एक समय ऐसा था जब उनके पास जूते खरीदने के लिए पैसे तक नहीं हुआ करते थे। अनु रानी ने चंदा लेकर अपना जूता खरीदा था वह अपने पिता से छिपकर जैवलिन थ्रो का अभ्यास करने जाया करती थी। वह अपने घर में सबसे छोटी हैं, उनके सबसे बड़े भाई उपेंद्र कुमार ने उनका जैवलिन थ्रोअर बनने में भरपूर साथ निभाया था।
हो रही है जमकर तारीफ: एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने से पहले अनु रानी और भी कई इवेंट्स में भाग ले चुकी हैं। एशियन गेम्स में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। अनु रानी के प्रदर्शन को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications