ओलंपिक मेडल के बाद अमन सहरावत ने फिर से रचा इतिहास, 21 साल की उम्र में हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

Aman Sehrawat: भारतीय युवा रेसलिंग स्टार अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में धमाका करते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया और 16 सालों से ओलंपिक में जारी परम्परा को जारी रखा था। अमन सहरावत ने महज 21 साल की उम्र में ही ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से निकले अमन ने अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस बार कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा लेकिन यह कारनामा अमन सहरावत ने कर दिखाया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की रैंकिंग में अमन ने बड़ी छलांग लगा दी है।

aman sehrawat

अमन सहरावत ने रेसलिंग रैंकिंग में लम्बी छलांग लगाते हुए अन्य दिग्गजों को पछाड़ दिया और खुद दूसरे नम्बर पर आ गए। अमन से ऊपर सिर्फ जापान का रेसलर है। 57 किलोग्राम भार वर्ग में अमन ने धांसू काम किया है। कांस्य पदक जीतने के बाद उनकी रैंकिंग तेजी से ऊपर आई है।

इससे पहले अमन सहरावत की रैंकिंग छठी थी लेकिन उन्होंने दूसरा स्थान हासिल कर हर किसी को चौंका दिया है। चार पायदान की छलांग लगाते हुए अमन ने हैरान करने वाला कार्य किया है। उनसे ऊपर नम्बर एक की पोजीशन जापान के रेई हिगुची के पास है। अमन अभी 21 साल के हैं इसलिए नम्बर एक बनने का मौका काफी बार आएगा।

हिगुची और अमन के बीच अच्छा फासला है। जापानी रेसलर के पास कुल 59000 पॉइंट है। अमन के पास 51600 अंक है। उनके बाद नम्बर तीन पर अमेरिका के स्पेंसर रिचर्ड ली का नाम आता है। लिस्ट में चौथे स्थान पर उज्बेकिस्तान के गुलोमजोन अब्दुलाएव का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+