5 बच्चों के पिता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब की सगाई, कौन हैं उनकी मंगेतर, कब होगी शादी?

Cristiano Ronaldo Engagement: फुटबॉल जगत का दिग्गज नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अब अपना घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं। आठ साल तक डेट करने के बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया से सगाई कर ली है। रोनाल्डो की मंगेतर ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई के बारे में जानकारी प्रदान की है।

अगस्त 2025 में जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी उंगली में एक खूबसूरत हीरे की अंगूठी की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि हाँ, मैं तैयार हूँ। इस जीवन में और अपनी हर जिंदगी में। इस पोस्ट के ज़रिए उन्होंने आठ साल के रिश्ते के बाद अपनी सगाई की पुष्टि की।

Cristiano Ronaldo Engagement

रोनाल्डो और जॉर्जिया की मुलाक़ात स्पेन में एक गुची के स्टोर में हुई थी, यह साल 2016 की बात है, जॉर्जिया वहां काम करती थीं और उसके बाद दोनों ने काफी समय बिताया है, अब अपना घर बसाने का निर्णय लिया। रोनाल्डो और रोड्रिग्ज़ पाँच बच्चों के माता-पिता हैं। क्रिस्टियानो जूनियर, जुड़वां बच्चे ईवा और मातेओ, फिर अलाना और बेला। अप्रैल 2022 में, उन्हें एक बहुत ही दर्दनाक क्षण से गुजरना पड़ा था, उस समय बेला के जुड़वां भाई, एंजेल का जन्म के समय निधन हो गया।

रोनाल्डो पहले भी कई बार ये इशारा कर चुके हैं कि वह एक दिन जॉर्जिना से शादी करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि वह उस "परफेक्ट क्लिक" या सही पल का इंतज़ार कर रहे हैं, तब वह इस बंधन को आधिकारिक रूप से निभाने का फैसला करेंगे। रोनाल्डो के जीवन में कई अफेयर रहे हैं, कुछ पुष्ट और कुछ अपुष्ट अफेयर्स को मिलाकर उनके जीवन में 10 से ज्यादा रिलेशनशिप बताए जाते हैं। हालांकि रोनाल्डो ने खुद कभी इतने अफेयर नहीं बताए हैं।

Ronaldo की शादी कब होगी

रोनाल्डो की शादी किस जगह और कब होगी, इसके बारे में फ़िलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। यह तो यह माना जा रहा है कि पुर्तगाल का यह खिलाड़ी किसी खास जगह अपनी शादी का कार्यक्रम रखना चाहेगी। आने वाले समय में स्थिति साफ हो पाएगी।

किस क्लब से खेलते हैं Ronaldo

इस समय रोनाल्डो सऊदी अरब के अल नासर क्लब के लिए खेलते हैं और उन्होंने अपना अनुबंध भी बढ़ा दिया है। रोनाल्डो इस क्लब के लिए 2027 तक के लिए खेलने वाले हैं।यह भी हो सकता है कि वह अपनी शादी रियाद में करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+