कोलकाता कांड देख मोहम्म शमी की पत्नी हसीन जहां को याद आया अपना दर्द, कहा- '7 साल से बर्दाश्त कर रही हूं...'
Hasin Jahan News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता रेप-हत्याकांड पर एक के बाद एक कई इंस्टाग्राम पोस्ट किए हैं। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 साल की जूनियर डॉक्टर से हुए रेप-मर्डर मामले को लेकर हसीन जहां ने समाज और पुरुष प्रधान मानसिकता की आलोचना की है। इसी के साथ हसीन जहां ने अपने कानून पति मोहम्मद शमी पर भी निशाना साधा है।
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ चल रहे कानूनी विवाद का जिक्र करते हुए कहा है कि वो पिछले सात सालों से सबकुछ बर्दाश्त कर रही हैं। लेकिन अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। हालांकि कई सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हसीन जहां को ट्रोल किया है कि वो हर बात में मोहम्मद शमी को जानबूझकर घसीटती हैं। खैर, आइए जानें हसीन जहां ने क्या-क्या कहा है?

हसीन जहां ने लिखा- अल्लाह सब कुछ देख रहा है, जिस दिन आपकी बेची पर जुल्म होगा...
हसीन जहां ने लिखा, ''अल्लाह सब कुछ देख रहा है, औरतबाजों को सपोर्ट करने वाले भी, बलात्कारी मानसिकता के होते हैं। बेटी आप सब की भी है याद रखना, ये वक्त कुछ भी कर सकता है। मैंने सब्र और बर्दाश्त कर लिया है, जितने रेप और मर्डर हो रहे हैं, उनके घरवालों को सब्र और बर्दाश्त हो जाएगा? लेकिन औरतबाजों, अपराधियों और बलात्कारियों को समर्थन करने वाली बलात्कारी मानसिकता के लोग जब तुम्हारी बेटियों पर ये जुल्म होते देखेंगे तब-ना होगी सब्र और ना होगी बर्दाश्त...याद रखना मेरी बात''
हसीन जहां ने कहा- एक एक कर 7 सालों से बर्दाश्त कर रही हूं
हसीन जहां ने आगे लिखा, ''एक एक दिन कर 7 साल होने को है मेरी बर्दाश्त को। खूब समझती हूं क्या बीत रही होगी उनलोगो पर जिनकी बेटियों पर जुल्म हुआ है।''
अपने एक अन्य पोस्ट में हसीन जहां ने लिखा, ''कुतों में भी बोध है लेकिन इंसानों में नहीं।'' अपने एक अन्य पोस्ट में हसीन जहां ने लिखा, ''कितना विचित्र समाज है हमारा, जब तक महिला जीती रहती है, तब तक उसे हर तरीके से सताया जाता है, परेशान किया जाता है। जब मर जाती है तो मोमबती जलाई जाती है।''
हसीन जहां कोलकाता रेप हत्याकांड को लेकर मोहम्मद शमी पर क्यों भड़की?
अपने एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में हसीन जहां ने लिखा, ''मुझे लगता है आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को मेरे कानूनी पति मोहम्मद से तुरंत संपर्क करना चाहिए, जैसे हमारे केस में मोहम्मद शमी ने किया था। मीडिया माफिया उमेश कुमार और दीपक चौरसिया को हायर किया गया, एबीपी न्यूज, जी न्यूज और उनके चैनलों को खरीदा गया, मीडिया चैनल सोशल मीडिया मैनेज किया गया और खुद को हीरो बनाया गया और मुझे दुनिया के सामने मैंने निर्दोष होते हुए भी विलेन बनाया।''
हसीन जहां ने आगे लिखा, ''पुलिस को खरीद कर 3 आरोपियों को चार्जशीट से निकाला गया, अमरोहा डिडौली पुलिस को खरीद कर, मुझे और मेरी 3 साल की बेटी को रात 12 बजे मेरे ही घर से निकला गया और हत्या करने की कोशिश की गई। अभी भी 7 साल हो गए हैं, मुझे न्याय नहीं मिला है। तो शायद प्रिंसिपल और बाकी आरोपी भी बच सके! वैसे भी हमारा देश में भ्रष्टाचार आम है।''












Click it and Unblock the Notifications