CWG 2022: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के लिए कमाल का दिन है। पहले वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने सिल्वर जीतकर देश को पहला मेडल दिलाया, इसके बाद वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खुशी को दोगुना कर दिया।
बर्मिंघम, जुलाई 30: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के लिए कमाल का दिन है। पहले वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने सिल्वर जीतकर देश को पहला मेडल दिलाया, इसके बाद वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खुशी को दोगुना कर दिया। अब मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने देश को पहला गोल्ड जीता दिया है। दरअसल, मीराबाई चानू ने कमाल कर दिया है।स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत लिया है।
ये भी पढ़ें- 'पान की दुकान से खर्चा चलाता हूं, लेकिन...', संकेत के सिल्वर जीतने के बाद इमोशनल हुए उनके पिता

49 किलो भारवर्ग में जीता गोल्ड
मीराबाई चानू ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया। उन्होंने महिला वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिए यह मेडल हासिल किया। मीराबाई चानू ने स्नैच में 88 किलो का वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 113 किलो का प्रयास किया। यानी चानू ने कुल 201 किलो क वजन उठाया, जो कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी है।
Mirabai chanu - Golden Girl .
— Mrityunjay Singh मृत्युंजय सिंह (@MrityunjayNews) July 30, 2022
You made INDIA 🇮🇳 Proud #MirabaiChanu #CommonwealthGames2022 #weightlifting #MirabaiChanu #CommonwealthGames #India #cheerforIndia pic.twitter.com/i0mWZpYcva

PM मोदी ने भी किया ट्वीट
मीराबाई चानू के गोल्ड जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने भी उनके लिए ट्वीट किया और उनको गोल्ड जीतने की बधाई दी। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''असाधारण... मीराबाई चानू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नए एथलीटों को।''
The exceptional @mirabai_chanu makes India proud once again! Every Indian is delighted that she's won a Gold and set a new Commonwealth record at the Birmingham Games. Her success inspires several Indians, especially budding athletes. pic.twitter.com/e1vtmKnD65
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022

टोक्यो में जीता था सिल्वर
पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने देश को पहला मेडल दिलाया था। तब चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में देश के लिए ये मेडल जीता था। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय वेटलिफ्टिंग इतिहास में ओलंपिक में भारत का सिर्फ दूसरा पदक था।

2018 में भी जीता था गोल्ड
मीराबाई चानू ने गोल्डकोस्ट में हुए 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। वह 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीत चुकी है। मणिपुर की मीराबाई चानू को डांस का बहुत शौक है। उन्होंने एक बार कहा था कि मैं कभी-कभी ट्रेनिंग के बाद कमरा बंद कर डांस करती हूं और मुझे सलमान खान काफी पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications