क्रिकेट के बाद गोल्फ के मैदान पर धोनी ने चौंकाया, डोनाल्ड ट्रंप के साथ तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की गोल्फ के मैदान से एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद हर कोई इस तस्वीर को देखकर दंग हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी मैदान में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी और ट्रंप को साथ देखकर हर कोई दंग है, लोगों को इसपर यकीन नहीं हो रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक दोस्ताना मैच खेलने के लिए साथ आए थे। रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने महेंद्र सिंह धोनी को दोस्ताना मैच खेलने के लिए न्योता दिया था।

dhoni-trump

गोल्फ ड्रेस में दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी लंबे बालों में नजर आ रहे हैं, जबकि ट्रंप लाल रंग की कैप में दिख रहे हैं।

दोनों की तस्वीरों को बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि धोनी ट्रंप के साथ गोल्फ खेल रहे हैं।

क्रिकेट के मैदान पर धोनी को दिग्गज माना जाता है जबकि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका की राजनीति में ध्रुवीकरण के लिए जाना जाता है, ऐसे में दोनों को साथ देखकर लोग इसपर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

दरअसल धोनी यूएस ओपन 2023 का क्वार्टर फाइनल मैच देखने के लिए अमेरिका गए हैं। वह कार्लोस अल्कराज और एलेग्जेंडर ज्वेरेव के बीच का मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। इस बीच ब्रेक के दौरान ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पहले भी गोल्फ के मैदान पर नजर आ चुके हैं। गोल्फ खेलते हुए उनका वीडियो कई बार सामने आ चुका है। आईपीएल की बात करें तो धोनी की कप्तानी में 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की थी।

आईपीएल के बाद उन्होंने घुटने का ऑपरेशन कराया था, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्वकप, वनडे विश्वकप में जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+