Women's Kabaddi League 2023: आज से होगा महिला कबड्डी लीग का आगाज, 8 टीमों के बीच होगी जंग, जानें पूरा शेड्यूल

Womens Kabaddi League 2023: वुमंस कबड्डी लीग का आयोजन दुबई में आज यानी 16 जून से किया जा रहा है। इस दौरान पूरे देश से कुल आठ टीमें हिस्सा लेगी। इसके अलावा इसमें 120 महिला कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

Women's Kabaddi League 2023: वुमंस कबड्डी लीग का आयोजन दुबई में आज यानी 16 जून से किया जा रहा है जोकि 27 जून तक चलेगा।इस दौरान पूरे देश से कुल आठ टीमें हिस्सा लेगी, जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, बंगाल, पंजाब ,राजस्थान, कर्नाटक और दिल्ली शामिल हैं।

दुबई में होने जा रहे इस वूमंस कबड्डी लीग का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और यूरो स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। महिला कबड्डी लीग के उद्घाटन संस्करण में आठ टीमें शामिल होंगी और इसमें 120 महिला कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

Womens Kabaddi League 2023

यह टूर्नामेंट 12 दिनों के नॉन-स्टॉप एक्शन का गवाह बनेगा और इसमें भाग लेने वाली टीमें राजस्थान रेडर्स, दिल्ली डायनामाइट्स, गुजरात एंजेल्स, ग्रेट मराठा, हरियाणा हसलर्स, पंजाब पैंथर्स, उमा कोलकाता और बेंगलुरु हॉक्स हैं।

प्रत्येक टीम इस टूर्नामेंट में एक बार राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेगी और लीग चरण के अंत में टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में भिड़ेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच होंगे, जिसमें लीग चरण के 28 मैच, दो सेमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह शुक्रवार यानी आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा और इसके बाद महिला कबड्डी लीग 2023 का पहला मैच होगा, जिसमें राजस्थान रेडर्स और गुजरात एंजेल्स शामिल होंगे।

इस टूर्नामेंट के पहले दिन को छोड़कर, सेमीफाइनल और फाइनल से पहले प्रत्येक दिन ट्रिपल हेडर होंगे। सभी मैच दुबई के शबाब अल-अहिल स्पोर्ट्स क्लब में होंगे और बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं।

भारत में महिला कबड्डी लीग 2023 को लाइव कहां देखें?
महिला कबड्डी लीग 2023 का सीधा प्रसारण यूरोस्पोर्ट इंडिया और यूरोस्पोर्ट इंडिया एचडी टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा। महिला कबड्डी लीग 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग डिस्कवरी और ऐप पर उपलब्ध होगी।

महिला कबड्डी लीग 2023 का शेड्यूल और मैच शुरू होने का समय

शुक्रवार, 16 जून
राजस्थान रेडर्स बनाम गुजरात एंजल्स का मैच भारतीय समय के अनुसार रात 9:00 बजे खेला जाएगा।

शनिवार, 17 जून
1- दिल्ली डायनामाइट्स बनाम हरियाणा हसलर्स - शाम 7:30 बजे

2-बेंगलुरु हॉक्स बनाम उमा कोलकाता - रात 8:30 बजे

3-पंजाब पैंथर्स बनाम ग्रेट मराठा - रात 9:30 बजे

रविवार, 18 जून
1-गुजरात एंजल्स बनाम बेंगलुरु हॉक्स - शाम 7:30 बजे

2-राजस्थान रेडर्स बनाम पंजाब पैंथर्स - रात 8:30 बजे

3-दिल्ली डायनामाइट्स बनाम उमा कोलकाता - रात 9:30 बजे

सोमवार, 19 जून
1-उमा कोलकाता बनाम ग्रेट मराठा - शाम 7:30 बजे

2-दिल्ली डायनामाइट्स बनाम राजस्थान रेडर्स - रात 8:30 बजे

3-गुजरात एंजल्स बनाम हरियाणा हसलर्स - रात 9:30 बजे

मंगलवार, 20 जून
1-राजस्थान रेडर्स बनाम हरियाणा हसलर्स - शाम 7:30 बजे

2-गुजरात एंजल्स बनाम पंजाब पैंथर्स - रात 8:30 बजे

3-ग्रेट मराठा बनाम बेंगलुरु हॉक्स - रात 9:30 बजे

बुधवार, 21 जून
1-दिल्ली डायनामाइट्स बनाम ग्रेट मराठा - शाम 7:30 बजे

2-हरियाणा हसलर्स बनाम बेंगलुरु हॉक्स - रात 8:30 बजे

3-उमा कोलकाता बनाम पंजाब पैंथर्स - रात 9:30 बजे

गुरुवार, 22 जून
1-दिल्ली डायनामाइट्स बनाम गुजरात एंजल्स - शाम 7:30 बजे

2-हरियाणा हसलर्स बनाम पंजाब पैंथर्स - रात 8:30 बजे

3-बेंगलुरु हॉक्स बनाम राजस्थान रेडर्स - रात 9:30 बजे

शुक्रवार, 23 जून
1-ग्रेट मराठा बनाम राजस्थान रेडर्स - शाम 7:30 बजे

2-दिल्ली डायनामाइट्स बनाम पंजाब पैंथर्स - रात 8:30 बजे

3-हरियाणा हसलर्स बनाम उमा कोलकाता - रात 9:30 बजे

शनिवार, 24 जून
1-गुजरात एंजल्स बनाम ग्रेट मराठा - शाम 7:30 बजे

2-दिल्ली डायनामाइट्स बनाम बेंगलुरु हॉक्स - रात 8:30 बजे

3-उमा कोलकाता बनाम राजस्थान रेडर्स - रात 9:30 बजे

रविवार, 25 जून
1-गुजरात एंजल्स बनाम उमा कोलकाता - शाम 7:30 बजे

2-बेंगलुरु हॉक्स बनाम पंजाब पैंथर्स - रात 8:30 बजे

3-हरियाणा हसलर्स बनाम ग्रेट मराठा - रात 9:30 बजे

सोमवार, 26 जून
सेमी-फाइनल 1: पहला बनाम चौथा - शाम 7:30 बजे

सेमीफाइनल 2: दूसरा बनाम तीसरा - रात 8:30 बजे

ये भी पढ़ें- अश्विन ने पत्नी से कहा- 'ऑस्ट्रेलिया सीरीज मेरी आखिरी...,' गेंदबाज को क्यों सताने लगा था करियर खत्म होने का डर

मंगलवार, 27 जून
महिला कबड्डी लीग 2023 का फाइनल - शाम 7:30 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+