Pro Kabaddi League: कौन है प्रो कबड्डी लीग का बेस्ट रेडर, जानिए PKL इतिहास के टॉप 3 रेडर्स

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन की शुरुआत जल्दी ही होनी है। अगले महीने लीग शुरू हो जाएगी। ग्यारहवें सीजन में कई टीमों और प्लेयर्स के निगाहें रहने वाली हैं। यह भी देखना होगा कि पुणेरी पलटन डिफेंडिंग चैम्पियन होने के नाते इस सीजन क्या नया करती है।

इस सीजन रेडिंग के खिलाड़ियों पर भी नजर रहने वाली है। रेडर्स का खेल देखने के मजा अलग ही होता है। कई खिलाड़ी इस बार रेडिंग में धमाका कर सकते हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी रिटायर हो गए हैं लेकिन बात जब रेडिंग की आती है, तो उनका नाम जरूरी हो जाता है। प्रो कबड्डी लीग में सबसे ज्यादा रेड करने वाले प्लेयर्स के बारे में यहाँ जानना जरूरी है।

pkl

परदीप नरवाल इस लिस्ट में पहले नम्बर पर आते हैं। परदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रेड अंक हासिल किये हैं। बेंगलुरु बुल्स ने उनको 70 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया है। वह कई बार लीग में बेस्ट रेडर बन चुके हैं। प्रो कबड्डी लीग में उन्होंने कुल 170 मुकाबले खेलकर 1690 रेड पॉइंट्स हासिल किये हैं।

बंगाल वॉरियर्स ने इस बार मनिन्दर सिंह को अपने साथ शामिल किया है। मनिंदर को प्रो कबड्डी लीग का दिग्गज कहा जाए, तो कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिए। कुल 143 मुकाबले खेलकर उन्होंने इस लीग में 1428 रेड अंक हासिल किये हैं। उनके नाम लीग में कुल 47 सुपर रेड हैं। इस सीजन उनके खेल से धमाका देखने को मिल सकते हैं।

इस बार तेलुगु टाइटंस ने इस बार पवन सहरावत को अपने साथ शामिल कर लिया है। उनको एफबीएम कार्ड के जरिए टाइटंस ने अपने साथ शामिल किया है। अब तक उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में कुल 126 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने कुल 1189 रेड पॉइंट हासिल किये हैं। उनके नाम 62 बार सुपर 10 भी किये हैं। इस बार प्रो कबड्डी लीग में उनके ऊपर नजरें रहने वाली है। वह सीजन छह, सात और आठ में रेडिंग के बेस्ट प्लेयर भी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+