Pro Kabaddi League: कौन हैं यूपी योद्धाज के नए कप्तान? टीम में बनाये गए हैं दो उपकप्तान

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन करीब आने के साथ टीमों की तरफ से अपने कप्तानों की घोषणा का सिलसिला भी चल रहा है। यूपी योद्धाज ने भी अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। यूपी योद्धा ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की।

सुरेंदर गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है, पहली बार उनको यूपी का कप्तान नियुक्त किया गया है। कप्तान के अलावा टीम में दो उपकप्तान भी बनाए गए हैं। यूपी से इस बार एक बड़ा खिलाड़ी चला गया, इस वजह से सुरेंदर गिल को कप्तान बना दिया गया।

pkl

परदीप नरवाल इस बार यूपी के साथ नहीं हैं, इस वजह से उनकी जगह टीम में सुरेंदर गोयल को कप्तानी का जिम्मा दिया गया है। ऐसा नहीं है कि गिल पहली बार यूपी की टीम से खेल रहे हैं, इससे पहले भी वह यूपी के लिए ही खेले हैं। सीजन सात में यूपी योद्धाज से ही उन्होंने शुरुआत की थी।

अब तक उन्होंने 65 मुकाबले खेलते हुए 500 से ज्यादा अंक हासिल किये हैं। इनमें से अधिकतर अंक उन्होंने रेडिंग से ही प्राप्त किये हैं। डिफेंस करते हुए उनका ज्यादा कमाल देखने को नहीं मिला है। 20 बार उन्होंने अब तक सुपर टेन हासिल किये हैं। इसके अलावा सुपर टैकल 4 बार किये हैं।

सुमित सांगवान और आशु सिंह को यूपी योद्धाज में उपकप्तान बनाया गया है। इस तरह यूपी ने अपनी टीम को पूरी तरह से अनुभवी प्लेयर्स के हाथ में देना का फैसला लिया है। देखना होगा कि दोहरी जिम्मेदारी के साथ सुरेंदर गिल का प्रदर्शन प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन में कैसा रहने वाला है।

पिछले सीजन में यूपी योद्धाज की टीम ने निराश करने वाला प्रदर्शन किया था। यह टीम प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने में भी नाकाम रही थी। इस बार टीम नए चेहरों के हाथ में देकर प्रदर्शन में सुधार करने का प्रयास किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+