Pro Kabaddi League: कबड्डी खेलने के लिए खिलाड़ियों का कितना वजन होना चाहिए? जानें क्या है वेट लिमिट

प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीज़न-11 के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह हैं। पीकेएल का आगामी सीजन अक्टूबर 2024 में शुरू होने की संभावना है। पिछले तीन सीजन (पीकेएल 8, 9, 10) दिसंबर-फरवरी विंडो के बीच खेले गए थे। आज हम जानेंगे कि इस खेल के लिए वेट लिमिट क्या है।

प्रो कबड्डी लीग का ग्यारहवां सीज़न 18 अक्टूबर को शुरू होने वाला है। उद्घाटन मैच हैदराबाद के गाचीबोवली इनडोर स्टेडियम में तेलुगु टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होगा।

pro kabaddi league

तीन शहरों में कारवां फॉर्मेट में शुरू होगी प्रतियोगिता
इस साल की प्रतियोगिता तीन शहरों में कारवां फॉर्मेट में शुरू होगी, जो हैदराबाद से शुरू होगी, फिर 10 नवंबर से नोएडा इनडोर स्टेडियम में परिवर्तित होगी, और 3 दिसंबर से पुणे के बालेवाड़ी बैडमिंटन स्टेडियम में समाप्त होगी।

लीग में 12 टीमों के बीच होगा महामुकाबला
लीग में 12 टीमें हैं, जिनमें बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली केसी, गुजरात जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुणेरी पल्टन, तमिल थलाइवाज, तेलुगु टाइटन्स, यू मुंबा और यूपी योद्धाज़ शामिल हैं, जो प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी।

प्रो कबड्डी के लिए वेट लिमिट क्या है?
प्रो कबड्डी में पुरुष खिलाड़ियों के लिए वेट लिमिट 85 किलोग्राम है। वहीं, महिलाओं के लिए वेट लिमिट 75 किलोग्राम है। वज़न सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए, लीग में खिलाड़ियों का नियमित रूप से वज़न मापा जाता है, अगर कोई खिलाड़ी वज़न सीमा का पालन नहीं करता, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है।

ये भी पढ़िए- प्रो कबड्डी में क्या होता है सुपर रेड और कैसे मिलते हैं बोनस प्वाइंट? जानें ये जरूरी नियम

भारत में प्रो कबड्डी सीजन 11 को लाइव कहां देखें?
प्रो कबड्डी सीजन 11 का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा भारत में प्रो कबड्डी सीजन 11 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+