PKL 2022: आखिरी मिनट के थ्रिलर में बेंगलुरू बुल्स पर भारी पड़ा गुजरात, 4 अंक से हराया

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

नई दिल्ली। गुजरात जाएंट्स ने अंतिम रेड तक खिंचे उठापटक स भरे मैच में बेंगलुरू बुल्स पर जीत के साथ अंक तालिका में दो स्थान की छलांग ली है। शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में जारी वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 99वें और राइवलरी लीक के अंतिम मैच में गुजरात ने बुल्स को 40-36 से हराया। इस जीत के साथ गुजरात नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गुजरात के लिए परदीप कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 अंक लिए। इसके अलावा अजय ने 8 अंक लिए। डिफेंस में कप्तान सुनील ने हाई-5 लगाया जबकि परवेश भैंसवाल ने 4 अंकों के साथ उनका बेहतरीन साथ दिया। बुल्स को आठवीं हार मिली है। बुल्स के लिए पवन सेहरावत ने 12 और भरत ने 11 अंक लिए।

चार मिनट के बाद स्कोर 5-5 था। बुल्स ने पवन सहरावत के तीन अंकों की बदौलत तीन की लीड ले ली थी लेकिन गुजरात ने आलआउट बचाते हुए बराबरी कर ली। पांच के डिफेंस में पवन डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन लपक लिए गए। अब गुजरात ने 7-6 की लीड ले ली। भरत ने हालांकि अगली दो रेड पर दो अंक लेकर बुल्स को लीड पर ला दिया। 13वें मिनट में गुजरात के लिए सुपर टैकल आन था। परवेश भैंसवाल और सुनील ने पवन को लपक अपनी टीम को दो अंक दिलाए और आलआउट टाला। स्कोर 10-10 हो गया था।

और पढ़ें: पिता की नौकरी गई, अकादमी जाना था मुश्किल, कोरोनो ने भी नहीं छोड़ा, पर बेटे ने जीतकर दिखाया वर्ल्ड कप

इसके बाद परदीप ने सुपर रेड के साथ गुजरात को 13-10 से आगे कर दिया। 17वें मिनट में हालांकि पवन ने भी सुपर रेड के साथ स्कोर 14-14 कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 15-14 से गुजरात के पक्ष में रहा। इस हाफ में बुल्स को 10 और गुजरात को 9 रेड अंक मिले जबकि डिफेंस में गुजरात ने पांच जबकि बुल्स ने तीन अंक लिए। दोनों टीमों की ओर से एक-एक सुपर रेड लगा और दोनों को एक-एक अतिरिक्त अंक मिला।

ब्रेक के बाद गुजरात के डिफेंस ने दो बेहतरीन टैकल किए। बुल्स ने दीपक नरवाल को बुलाया लेकिन आते ही वह डू ओर डाई रेड पर सुनील द्वारा लपक लिए गए। सुनील ने अपना हाई-5 पूरा किया। दोनों टीमों को अंक मिल रहे थे लेकिन गुजरात की लीड 2 की बनी हुई थी। परदीप ने एक बार फिर बुल्स की डिफेंस को तोड़ते हुए दो अंक लिए और बुल्स को आलआउट की कगार पर धकेल दिया। हालांकि ने सेल्फ आउट हो पवन को रिवाइव होने का मौका दे दिया। परदीप ने अगले रेड पर फिर अंक लिया। फिर बुल्स को आलआउट कर गुजरात ने 26-20 की लीड ले ली।

और पढ़ें: PKL 2022: डिफेंडिंग चैम्पियन बंगाल को हराकर टॉप पर पहुंची पटना पायरेटस

आलइन के बाद गुजरात ने एक और अंक के साथ लीड सात की कर ली। पवन ने बोनस लिया और फिर मोहित ने अजय को अंक लुटा दिए। फिर शुभम ने भी अंक लुटाया लेकिन भरत ने बोनस के साथ एक अंक लेकर फासला कम करने का प्रयास किया। स्कोर 24-29 था। तीन मिनट बचे थे। 25-30 के स्कोर पर भरत ने दो अंक लेकर अपना सुपर-10 पूरा कर बुल्स की वापसी का सिलसिला शुरू किया। अमन ने अजय को लपक फासला दो का कर दिया। फिर पवन ने राकेश को आउट कर गुजरात को आलआउट की ओर धकेला।

परदीप की रेड पर हालांकि गुजरात को तीन अंक मिले क्योंकि दो डिफेंडर सेल्फ आउट हुए। स्कोर 33-29 से गुजरात के पक्ष में था। सुपर टैकल की स्थिति में पवन गए और दो अंक लेकर लौटे। फिर परदीप की एक नाटकीय रेड पर दोनो टीमों को एक-एक अंक मिला। स्कोर 32-35 था। फिर बुल्स ने गुजरात को आलआउट कर स्कोर 35-35 कर लिया। अंतिम मिनट में गिरीश एर्नाक ने भरत के खिलाफ गलती कर अंक दे दिया। परदीप रेड पर गए और दो अंक लेकर लौटे। 40 सेकेंड बचे थे और गुजरात 37-36 से लीड पर थे। भरत रेड पर गए और एर्नाक ने उन्हें डैश कर लीड दो की कर दी। फिर पवन ने डिफेंस के दौरान गलती कर एक और अंक दे दिया और इस तरह गुजरात ने अपनी छठी जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+