UP vs PUN Dream11: यूपी योद्धा और पुनेरी पलटन के बीच होगी कांटे की टक्कर, ये बेस्ट ड्रीम टीम बदल देगी किस्मत?

PKL 2023: प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में आज, 3 जनवरी को यूपी योद्धा (UP Yoddhas) का सामना पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला उत्तर प्रदेश के नोएडा इंडोर स्टेडियम में रात 9 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन-से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

पिछले मैच में यूपी योद्धाज़ को पटना पाइरेट्स से 41-48 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में परदीप नरवाल ने 21 अंक बनाए, जो यूपी योद्धाज़ के किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक अंक थे। दूसरी ओर पुनेरी पलटन ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 54-18 से जीत हासिल की। पुनेरी पलटन के लिए मोहित गोयत 13 अंकों के साथ स्कोरिंग चार्ट में टॉप पर रहे।

up toddhas vs puneri paltan

यूपी योद्धा बनाम पुनेरी पल्टन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पीकेएल के इतिहास में यूपी योद्धाओं ने 10 मैचों में पुनेरी पल्टन का सामना किया है, जिसमें यूपी योद्धाओं ने छह मैच जीते हैं, जबकि पुनेरी पल्टन ने चार जीत हासिल की हैं। दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में यू.पी. योद्धाओं ने पुनेरी पलटन के खिलाफ 45-41 से जीत हासिल की।

यूपी योद्धा बनाम पुनेरी पल्टन ड्रीम-11 टीम

  • डिफेंडर: सुमित, अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत
  • ऑलराउंडर: मोहम्मदरेज़ा चियानेह, असलम इनामदार
  • रेडर: प्रदीप नरवाल, मोहित गोयत
  • कप्तान: प्रदीप नरवाल
  • उप-कप्तान: मोहित गोयत

यूपी योद्धा बनाम पुनेरी पलटन टीम
यूपी योद्धा: अनिल कुमार, आशु सिंह, गुलवीर सिंह, गुरदीप, महिपाल, नितेश कुमार, नितिन पंवार, सुमित, सुरेंद्र गिल, गगन राजू गौड़ा, हरेंद्र कुमार, हेल्विक सिमुयु वंजला, किरण लक्ष्मण मगर, सैमुअल वंजला वफुला, शिवम चौधरी, विजय मलिक , हितेश और प्रदीप नरवाल।

पुनेरी पलटन: अबिनेश नादराजन, आदित्य तुषार शिंदे, आकाश संतोष शिंदे, बादल तकदीर सिंह, गौरव खत्री, मोहित गोयत, पंकज दीपक मोहिते, संकेत सुरेश सावंत, अहमद मुस्तफा इनामदार, दादासो शिवाजी पुजारी, मोहम्मदरेज़ा शादलौई चियानेह, वाहिद रेजाई मेहर, वैभव बालासाहेब कांबले, ईश्वर, नितिन आर मलिक, तुषार दत्ताराय अधावड़े, हरदीप और असलम इनामदार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+