Pro Kabaddi League: पवन सहरावत ने काटा गदर, तेलुगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को अंतिम मिनट में हराया

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में आज के दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज और तेलुगु टाइटंस के बीच टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में हार और जीत के बीच अंतर महज एक अंक का रहा। टाइटंस ने मुकाबले में थलाइवाज को 35-34 के स्कोर से पराजित कर दिया।

टाइटंस के लिए पवन सहरावत ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया और टीम को मजबूती प्रदान की। पवन ने कुल 12 अंक हासिल किये। उनके अलावा आशीष नरवाल के खाते में भी कुल 9 अंक आए। दोनों ने मिलकर तेलुगु टाइटंस को सीजन की चौथी जीत दिला दी। सात मैचों में थलाइवाज की यह तीसरी पराजय है।

pro kabaddi league

जीत के बाद टाइटंस ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगा दी लेकिन थलाइवाज को कोई फर्क नहीं पड़ा। टाइटंस अब चौथे स्थान पर आ गई है। थलाइवाज तीसरे स्थान पर ही मौजूद है। डिफेंस में थलाइवाज के लिए नितेश ने अच्छा काम करते हुए कुल 4 अंक जुटाए।

शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और थलाइवाज को ऑल आउट करते हुए टाइटंस ने 11-7 के साथ बढ़त हासिल कर ली। दस मिनट के खेल में ही टाइटंस के पास कुल चार अंकों की लीड थी। यहाँ से वापसी करते हुए थलाइवाज ने लीड को एक अंक कम कर दिया। हालांकि तीन अंक की लीड के साथ ही हाफ टाइम हुआ।

ब्रेक के बाद थलाइवाज ने टाइटंस को ऑलआउट करते हुए 25-24 की लीड ले ली लेकिन टाइटंस ने फिर लीड ले ली। सचिन ने हालांकि आशीष का शिकार कर स्कोर 26-26 कर दिया। फिर पवन के सुपर रेड की बारी आई। इसी के साथ उन्होंने टाइटंस को 29-26 से आगे कर दिया। सचिन ने दो अंक लेकर स्कोर 28-29 कर दिया। इसके बाद टाइटंस ने लगातार तीन अंक लेकर चार अंक की लीड ले ली। दो मिनट बचे थे और थलाइवाज ने लीड 2 की कर दी थी।

थलाइवाज सात के डिफेंस में खेल रहे थे जबकि टाइटंस पांच के डिफेंस मे थे। बोनस मुश्किल था औऱ यही कारण था कि सचिन टच के लिए जा रहे थे। उन्होंने फासला 1 का कर दिया लेकिन पवन ने एक अंक की रेड के साथ फासला फिर 2 का कर दिया। सचिन ने पांच के डिफेंस में फिर एक अंक लिया औऱ फासला 1 का कर दिया। टाइटंस ने हालांकि थलाइवाज की अंतिम रेड पर सचिन का शिकार कर अपनी जीत पक्की कर ली। टाइटंस की अंतिम रेड पर विजय वाकलाइन नहीं पार कर सके परंतु उनकी टीम ने यह मैच एक अंक से जीत लिया। इस तरह टाइटंस ने सीजन-7 के बाद पहली बार थलाइवाज को हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+