Pro Kabaddi League: जयपुर पिंक पैंथर्स ने कर दिया कमाल, धांसू जीत से किया विपक्षी टीम को टूर्नामेंट से बाहर
Pro Kabaddi League: जयपुर पिंक पैंथर्स ने तमिल थलाइवाज को पराजित करते हुए प्रो कबड्डी लीग के प्लेऑफ़ की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है। थलाइवाज को जयपुर ने 34-27 के अंतर से हराते हुए अंक तालिका में छठा स्थान प्राप्त कर लिया। इसके साथ ही थलाइवाज अब इवेंट से बाहर हो गई।
रेडर्स ने इस मुकाबले में कुछ खास नहीं किया लेकिन डिफेंस की तरफ से पूरा जोर लगाया गया। पिंक पैंथर्स ने 19 मैचों में यह 12वीं जीत दर्ज की है। थलाइवाज को पिछले छह मैचों में पांचवीं पराजय का सामना करना पड़ा है। शुरुआत बराबरी की हुई थी और चार मिनट में स्कोर 4-4 था।

इसके बाद जयपुर तीन अंक लेकर फासला हासिल कर लिया। दस मिनट समाप्त होने तक जयपुर की टीम 9-7 की स्कोरलाइन के साथ आगे चल रही थी। ब्रेक के बाद थलाइवाज के लिए सुपर टैकल ऑन हो गया। डू और डाई रेड पर सचिन ने रौनक को आउट करते हुए स्कोर 11-7 कर दिया।
जयपुर ने थलाइवाज को ऑल आउट करते हुए 17-10 की स्कोरलाइन के साथ एक बड़ी लीड हासिल कर ली। इसके बाद थलाइवाज ने भी कुछ अंक हासिल किये। हाफ टाइम तक जयपुर के पास सात अंकों की लीड रही और स्कोर 20-13 था। इसके बाद दो अंक लेकर थलाइवाज ने स्कोर 15-21 लेकिन अब भी फासला काफी बड़ा था। जयपुर ने इसे नियमित बनाए रखा।
30 मिनट की समाप्ति तक मामला आगे चला गया था। 26-17 के साथ जयपुर के पास अच्छी लीड थी। इसके बाद तीन अंक लेकर थलाइवाज ने स्कोर 20-27 कर दिया लेकिन इससे कुछ होना नहीं था क्योंकि लीड जयपुर के पास ही थी।
साई प्रसाद को आउट करते हुए सुरजीत ने अर्जुन को रिवाइव करा लिया लेकिन अगली रेड पर वह फिर सुपर टैकल में पकड़े गए। स्कोर 26-33 हो गया था लेकिन अब एक मिनट से भी कम समय बचा था और अंतिम समय में इतनी लीड को क्रॉस करना थलाइवाज के लिए मुश्किल था और पराजय का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications