Dream11: कबड्डी में इस ड्रीम टीम से करोड़ों कमाने का मौका? TAM vs UP के बीच होगी जोरदार भिड़ंत
Tamil Thalaivas Vs UP Yoddhas: प्रो कबड्डी लीग सीजन के 108वें मैच में तमिल थलाइवाज का मुकाबला यूपी से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 08:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस रोचक मुकाबले में प्वाइंट्स की बारिश होना तय है, ऐसे में जानते हैं कि कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
तमिल थलाइवाज बनाम यू.पी. योद्धा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पीकेएल के इतिहास में तमिल थलाइवाज ने 14 बार यूपी का सामना किया है। इस दौरान तमिल थलाइवाज 6 बार जीतकर आमने-सामने के रिकॉर्ड में सबसे आगे है, जबकि यू.पी. योद्धा पांच बार जीत के साथ लौटे हैं। इन टीमों के बीच तीन मैच टाई पर समाप्त हुए हैं।

अंक तालिका में 10वें स्थान पर है तमिल थलाइवाज
सात जीत और 11 हार के साथ तमिल थलाइवाज 40 अंकों के साथ पीकेएल 10 अंक तालिका में 10वें स्थान पर हैं, जबकि योद्धाओं के 28 अंक हैं और वह अंक तालिका में 11वें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 4 जीते हैं, 12 हारे हैं और एक बार बराबरी पर रहे हैं।
तमिल थलाइवाज बनाम यू.पी. योद्धा टॉप खिलाड़ी
इस सीज़न में 17 मैचों में 141 रेड पॉइंट हासिल करने के बाद नरेंद्र तमिल थलाइवाज के लिए प्रमुख रेडर रहे हैं। इस बीच, तमिल थलाइवाज की डिफेंस जिम्मेदारी मुख्य रूप से सागर के कंधों पर होगी, जिन्होंने पीकेएल 10 में 17 मैचों में 65 टैकल पॉइंट बनाए हैं। अब तक 32 अंक अर्जित करने के बाद हरफनमौला खिलाड़ी हिमांशु पर भी नजर रहेगी।
प्रदीप नरवाल यूपी के टॉप रेडर रहे हैं। उन्होंने 17 मैचों में 122 रेड पॉइंट अर्जित किए हैं, जिसमें 17 करो या मरो रेड पॉइंट शामिल हैं। यूपी के लिए सुमित ने डिफेंस का नेतृत्व किया। योद्धाज़ ने 17 मैचों में 58 टैकल पॉइंट बनाए हैं। इस बीच, विजय मलिक 14 मैचों में 47 अंकों के साथ टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं।
तमिल थलाइवाज बनाम यू.पी. योद्धा ड्रीम टीम
- रेडर- प्रदीप नरवाल, नरेंद्र, गगन गौड़ा
- डिफेंडर- सुमित, सागर, साहिल गुलिया
- ऑलराउंडर- अभिषेक
- कप्तान- साहिल गुलिया
- उप कप्तान- प्रदीप नरवाल












Click it and Unblock the Notifications