PKL 2023-24: पुणेरी पलटन ने पिछड़ने के बाद जीता मैच, यूपी योद्धाज को दी पटखनी
Pro Kabaddi League: पुणेरी पलटन ने 13 अंकों से पिछड़ने के बाद यूपी योद्धाज को 40-38 के स्कोर से हरा दिया। इस सीजन पुणेरी पलटन ने टेबल टोपर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया है। यूपी के गगन गौड़ा स्टार बनकर निकले। मुकाबले में उन्होंने कुल 16 रेड पॉइंट्स हासिल किये। पलटन के लिए पंकज मोहिते ने 12 अंक जुटाए।
यूपी ने शुरुआती दौर में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और 5-1 की लीड के साथ आगे बढे। इसके बाद यूपी ने पलटन को ऑल आउट कर दिया और स्कोर 12-7 कर दिया। यूपी ने अच्छी लीड बना ली थी। यहाँ से लीड और आगे गई और स्कोर 18-10 हो गया। पुणेरी पलटन को वापसी करनी थी।

पहले हाफ तक पुणेरी पलटन पीछे चली गई। यूपी ने लीड बना ली। पहला हाफ समाप्त होने के बाद 28-15 के साथ यूपी ने 13 अंकों की लीड हासिल की। दूसरे हाफ की शुरुआत पलटन ने वापसी करने का प्रयास किया और सफलता भी मिली। यूपी को ऑल आउट करते हुए पलटन ने स्कोर 24-30 कर दिया।
पुणेरी पलटन ने 30वें मिनट में भी गियर बदल दिया। कुछ अंक जुटाते हुए पलटन ने 35-34 के साथ एक अंक की लीड बना ली। यहाँ से पलटन ही लीड में रही और यूपी को वापसी करने का मौका नहीं मिला। अंततः पुणेरी पलटन ने सीजन की 17वीं जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications