Kal Ka Match Kaun jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल का मैच कौन जीता- पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स
Pro Kabaddi League Mein Kal Ka Match Kaun jeeta: डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। हरियाणा स्टीलर्स को 10 अंकों के अंतर से हराकर पुनेरी पलटन ने जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है। पुनेरी पलटन के लिए गौरव खत्री ने डिफेंस में सबसे ज्यादा 7 और रेडिंग में कप्तान असलम इनामदार ने 5 पॉइंट्स हासिल किए।
हरियाणा स्टीलर्स को मिली हार
हरियाणा स्टीलर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआत से ही वह इस मुकाबले में पिछड़ी हुई नजर आई। लंबे समय तक दोनों टीमों के बीच 10 अंकों का अंतर रहा। हरियाणा स्टीलर्स ने अंत के कुछ मिनट में वापसी की कोशिश की। लेकिन पुनेरी पलटन के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा। जिसकी बदौलत पुनेरी पलटन को अपने पहले ही मुकाबले में जीत हासिल हुई।

तमिल थलाइवाज को मिली जीत
प्रो कबड्डी लीग 2024 के तीसरे मैच में तमिल थलाइवाज ने तेलुगु टाइटंस को हराया। तमिल थलाइवाज की तरफ से सचिन तंवर जीत के हीरो रहे। लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी सचिन तंवर ने पहले ही मुकाबले में सुपर-10 बनाकर सुर्खियां बटोरने का काम किया। डिफेंस में साहिल गुलिया ने हाई फाइव हासिल करके अहम योगदान दिया।
थलाइवाज का डिफेंस दमदार
खेल के पहले हाफ में तमिल थलाइवाज का दबदबा रहा, जिन्होंने दमदार डिफेंस की बदौलत 20-17 से बढ़त हासिल की। वे टाइटंस के अहम खिलाड़ी पवन सेहरावत को काबू में रखने में सफल रहे। जिससे वे केवल सात अंक ही बना पाए। थलाइवाज का डिफेंस खास तौर पर मजबूत था, जिसने टाइटंस को बढ़त हासिल करने से रोक दिया। सचिन तंवर द्वारा पहले हाफ में केवल चार अंक हासिल करने के बावजूद यह डिफेंसिव बनाए रखने में अहम साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications