Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai- प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 28 OCT

Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन में कुल दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच हरियाणा स्टीलर्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच तेलुगु टाइटंस और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैचों में रोमांचक टक्कर की उम्मीद की जा सकती है।

दबंग दिल्ली ने इस सीजन अब तक प्रभावित करने वाला काम किया है। 3 में से 2 मैचों में जीत दर्ज करते हुए दबंग दिल्ली ने अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया है। हरियाणा ने दो में से एक मैच अपने नाम कर अंक तालिका में दसवां स्थान हासिल किया है। इसे सुधारने का प्रयास देखने को मिल सकता है।

pro kabaddi league

आशु मलिक और नवीन कुमार का खेल देखने लायक होने वाला है। दोनों से टीम को उम्मीदें होंगी। इस मैच में जीत दर्ज करते हुए दिल्ली की टीम अपनी स्थिति और मजबूत करने का प्रयास करेगी। हरियाणा की निर्भरता जयदीप दहिया के ऊपर देखने को मिलेगी।

दूसरे मैच में घरेलू टीम तेलुगु टाइटंस और पटना पाइरेट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पटना ने अब तक इस सीजन निराश करने वाला कार्य किया है। दो मैचों में खेलने के बाद पटना को एक मुकाबले में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। शुभम शिंदे इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेंगे।

टाइटंस के पास पवन सहरावत जैसा धाकड़ खिलाड़ी मौजूद है। उनसे उम्मीदें रहने वाली हैं। टाइटंस की स्थिति भी इस सीजन अब तक खराब ही रही है। 4 मुकाबले खेलने के बाद टाइटंस को एक ही मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। तालिका में नौवां स्थान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+