Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स ने किया धमाल, दबंग दिल्ली को धमाकेदार अंदाज में दी पटखनी

Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग के 21वें मैच में दबंग दिल्ली केसी को 41-34 के अंतर से हरा दिया। यह तीन मैचों में हरियाणा की दूसरी जीत है जबकि दिल्ली को चार मैचों में दूसरी हार मिली। मोहम्मदरेजा शादलू (10) और शिवम पटारे (8) के साथ-साथ रेडिंग में जयदीप (हाई-5) हरियाणा की जीत के हीरे रहे।

दिल्ली की टीम आशू मलिक (13) के चमकदार खेल के बावजूद हार नहीं बचा सकी। इसका कारण यह रहा कि उसके स्टार रेडर नवीन सिर्फ तीन अंक जुटा सके। विनय ने अच्छा खेलते हुए 8 अंक बनाए। आशू ने पहली रेड पर दिल्ली को एक अंक दिलाया लेकिन शादलू ने शानदार एंकल होल्ड पर दूसरी रेड में उन्हें लपक लिया और फिर चौथे मिनट तक हरियाणा ने 4-1 की लीड ले ली।

pro kabaddi league

इसी बीच दिल्ली को एक अंक मिला लेकिन हरियाणा ने दूसरी बार आशू का शिकार कर लीड 6-2 की कर ली। विनय ने हालांकि डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर स्कोर 4-6 कर दिया। शिवम हरियाणा के लिए डू ओर डाई रेड पर आए और अंक लेकर लौटे। दिल्ली ने वापसी का ऐलान कर कर इस पर रोक लगा दी लेकिन दिल्ली के डिफेंस ने विनय का शिकार कर हिसाब बराबर किया। 10 मिनट के बाद हरियाणा 10-7 से आगे थे।

सुपर टैकल कर स्कोर 13-9 किया और फिर मैच की पहली सुपर रेड के साथ शादलू ने हरियाणा को 16-9 की लीड दे दी। अब दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। सातवें टैकल प्वाइंट के साथ हरियाणा ने दिल्ली को आलआउट की ओर धकेला और इसे अंजाम देकर 22-12 की लीड ले ली।

इसी बीच जयदीप ने हाई-5 भी पूरा किया। शुरुआती 20 मिनट दिल्ली के रेडर नहीं चले और हरियाणा के डिफेंडर जमकर दहाड़े। यही कारण है कि हरियाणा ने 24-13 की लीड के साथ पहला हाफ समाप्त किया। ब्रेक के बाद सुनिश्चित की।इस बीच दिल्ली का डिफेंस भी चलने लगा था। यही कारण था कि हरियाणा सुपर टैकल की स्थिति में थे।

आशू ने सेतपाल का शिकार कर हरियाणा को आलआउट की ओर धकेला लेकिन साहिल ने नवीन का शिकार कर स्कोर 30-21 कर दिया। फिर हरियाणा के डिफेंस ने आशू को लपक लीड 11 की कर ली। फिर शिवम ने डू ओर डाई में नितिन का शिकार कर लिया।

इसी बीच सुपर सब विनय ने डुबकी पर दो अंक ले लिए। 30 मिनट बाद स्कोर 33-23 से हरियाणा के पक्ष में था। आशू ने हालांकि सुपर रेड के साथ हरियाणा को पहली बार आलआउट कर स्कोर 28-34 किया और अपना सुपर-10 भी पूरा किया। अगले रेड पर नवीन गए औऱ चोटिल होकर लौटे।

शादलू दहाड़ रहे थे। डू ओर डाई रेड पर आशू का शिकार कर उन्होंने स्कोर 36-28 कर दिया। इसके बाद हालांकि दिल्ली ने लगातार चार अंक जुटा फासला छह का कर दिया। दिल्ली को बेशक इस मैच में हार मिली लेकिन वह इससे अंक तालिका के लिए एक अंक जुटाने में सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+