Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में आज कौन होगा चैम्पियन? इन दो टीमों के बीच टक्कर
Pro Kabaddi League Final: प्रो कबड्डी लीग का समापन अब बेहद करीब आ गया है। लम्बे समय तक लीग चरण से गुजरने के बाद टूर्नामेंट नॉकआउट में आया और अब यह फाइनल तक आ गया है। फाइनल दो धाकड़ टीमों के बीच खेला जाना है। आज ही फाइनल मैच से चैम्पियन टीम का पता चल जाएगा।
पिछले सीजन पुणेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच फाइनल हुआ था। इस बार भी एक टीम उसी फाइनल से है। हरियाणा स्टीलर्स इस बार भी फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही है। अब दूसरी टीम पटना पाइरेट्स है। पटना पहले भी टूर्नामेंट में चैम्पियन रही है।

पटना पाइरेट्स अपने चौथे टाइटल के लिए उतरेगी। हरियाणा को पहले खिताब की तलाश है। हरियाणा ने इस सीजन दिग्गज टीमों को पीछे छोड़ते हुए अपना डंका बजाया है। पिछले सीजन मिली हार को भूलकर हरियाणा स्टीलर्स इस सीजन आई थी और धमाल मचाकर फिर से फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
दूसरी तरफ तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स की टीम अपनी जर्सी पर एक और स्टार जोड़ने के प्रयास में कोर्ट में उतरेगी। एलिमिनेटर और सेमीफाइनल में पटना ने क्रमशः यू मुम्बा और दबंग दिल्ली केसी को पराजित करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।
Pro Kabaddi League के फाइनल में कौन भारी?
जहाँ तक दोनों टीमों की बात है, तो पलड़ा भारी हरियाणा स्टीलर्स का आता है। इसके पीछे एक कारण यह है कि पटना को हरियाणा ने लीग चरण में हराया है। ऐसे में मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हरियाणा स्टीलर्स के पास ही होगी। इस सीजन पटना की रेडिंग अच्छी रही है और हरियाणा ने डिफेंस में कमाल किया है।
Pro Kabaddi League का फाइनल कब और कहां देखें
भारतीय समय के मुताबिक यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। पुणे में होने वाले इस मैच से टूर्नामेंट के ग्यारहवें सीजन के चैम्पियन का पता चल जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications