Pro Kabaddi League: चेन्नई में दिखेगा दबंग दिल्ली का दम, जीत का सिलसिला रहेगा बरकरार?
Pro Kabaddi League 2025 Dabang Delhi KC: विशाखापट्टनम और जयपुर में शानदार प्रदर्शन के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद दबंग दिल्ली के.सी. प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के चेन्नई चरण में भी अपने दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी। दिल्ली ने अब तक खेले गए आठ मैचों में से सात में जीत हासिल की है और उनका अगला मुकाबला होगा हरियाणा स्टीलर्स से, जो फिलहाल छह जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं।
106 रेड अंक हासिल कर चुके हैं आशु मलिक (Pro Kabaddi League 2025 Dabang Delhi KC)
टीम की कमान संभाल रहे कप्तान और स्टार रेडर आशु मलिक इस सीजन में अब तक 106 रेड अंक हासिल कर चुके हैं। उनकी निरंतरता और आक्रामक खेल दिल्ली की सफलता की बड़ी वजह रही है। वहीं, अनुभवी खिलाड़ियों फज़ल अत्राचली और सुरजीत सिंह की अगुआई में डिफेंस भी बेहद मजबूत रहा है, जिसकी बदौलत टीम ने +51 का स्कोर डिफरेंस बनाया है, जो पुणेरी पलटन के बराबर है।

कोच जोगिंदर नरवाल ने कही ये बात
चेन्नई चरण से पहले कोच जोगिंदर नरवाल ने कहा कि हमने सीजन की शानदार शुरुआत की है, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है। हर मैच नई चुनौती है और हमारा ध्यान पूरी तरह अपनी लय बनाए रखने पर है। हरियाणा एक मज़बूत टीम है और हम उनके फॉर्म का सम्मान करते हैं, लेकिन हमें अपने तैयारी और सामूहिक विश्वास पर पूरा भरोसा है।
कप्तान आशु मलिक ने कहा कि अब तक का सीजन मेरे और टीम दोनों के लिए बेहतरीन रहा है, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन तभी मायने रखता है जब वह दिल्ली की जीत में योगदान दे। मैं चेन्नई में खेलने के लिए उत्साहित हूं और टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी कोशिश करूंगा।
चेन्नई चरण के आगामी मुकाबले - एसडीएटी मल्टी-पर्पस इंडोर स्टेडियम
मैच 54: दबंग दिल्ली के.सी. बनाम हरियाणा स्टीलर्स - 29 सितंबर 2025
मैच 61: दबंग दिल्ली के.सी. बनाम यूपी योद्धा - 3 अक्टूबर 2025
मैच 67: जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. - 6 अक्टूबर 2025
मैच 70: हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. - 7 अक्टूबर 2025
मैच 73: बंगाल वारियर्ज़ बनाम दबंग दिल्ली के.सी. - 9 अक्टूबर 2025
मैच 75: गुजरात जायंट्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. - 10 अक्टूबर 2025












Click it and Unblock the Notifications