PKL 2023-24: हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स ने जीते अपने मुकाबले

PKL 2023-24: पटना लेग में आज के पहले मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ हरियाणा स्टीलर्स ने 41-36 से मुकाबला जीत लिया। हरियाणा की टीम अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। हरियाणा की टीम को सीजन की नौवीं जीत हासिल हुई है। पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबले में पटना ने 32-20 से गेम अपने नाम कर लिया।

शुरुआत में बंगाल ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने तीन मिनट में ही 2 अंकों की लीड हासिल कर ली। हालांकि हरियाणा ने भी स्थिति को भांपते हुए जोर लगाया और दस मिनट तक स्कोर 5-5 हो गया। और इसी समय एक हरियाणा ने एक अंक की लीड हासिल कर ली।

pkl

दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर चल रही थी। 15 मिनट के बाद स्कोर 15-15 था। वैभव ने सुपर टैकल से बंगाल को एक अंक की लीड दिला दी। पहले हाफ तक बंगाल के पास दो अंकों की लीड थी। इसके बाद हरियाणा ने बंगाल को ऑल आउट कर दिया। इस तरह स्कोर 24-22 हो गया।

यहाँ से हरियाणा की टीम ने नियमित अंतराल पर पॉइंट्स हासिल किये। हरियाणा ने बंगाल को ऑल आउट कर 37-29 के स्कोर के साथ लीड हासिल कर ली। अंतिम पांच मिनट तक हरियाणा की टीम दस अंकों से आगे थी। अंतिम तीन मिनट तक भी बंगाल पीछे थी। इस समय बंगाल ने जोर लगाया लेकिन अंततः हरियाणा ने 41-36 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरे मुकाबले में पटना ने गुजरात के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की। 10 मिनट का खेल होने पर पटना की टीम 2 पॉइंट आगे थी। अत्राचलिई पांच मिनट कोर्ट से बाहर रहे इसलिए गुजरात पीछे रही। पहले हाफ की समाप्ति तक वापसी करते हुए गुजरात ने स्कोर 12-10 कर लीड बना ली थी।

दूसरे हाफ में मामला टक्कर का चल रहा था लेकिन पटना ने जैसे-तैसे तीन अंकों की लीड बनाई। 30वें मिनट तक स्कोर 19-15 आ गया और पटना लीड में थी। 35वें मिनट तक पटना के पास 7 पॉइंट्स की लीड थी, स्कोर 24-17 था। इस बीच अंतिम पांच मिनटों में गुजरात ने जोर लगाया लेकिन सफलता नहीं मिली।

अंततः पटना ने 32-20 से मुकाबला जीत लिया। पटना पाइरेट्स लिए संदीप कुमार ने 7 और अंकित ने 6 अन जुटाए। गुजरात जायंट्स लिए प्रतीक दहिया ने 6 अंक हासिल किये लेकिन फजल अत्राचली एक भी अंक नहीं ले पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+