PKL 2022 : पुनेरी की दबंग दिल्ली पर एकतरफा जीत, मनिंदर ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन के 76वें मुकाबले में पुनेरी पलटन और दबंग दिल्ली के बीच मुकाबला देखने को मिली। इस दाैरान पुनेरी ने 42-25 से दिल्ली को हराते हुए एकतरफा जीत हासिल की। पुनेरी पलटन अब अंक तालिका में दसवें स्थान पर आ गए हैं, वहीं दिल्ली अभी भी दूसरे स्थान पर काबिज है।

PKL 2022

पुनेरी पलटन ने पहले हाफ में ही अटैकिंग खेल दिखाया। उसने 25-13 की बढ़त हासिल की। पुनेरी पलटन के रेडर्स और डिफेंडर्स ने पहले 20 मिनट में कमाल का खेल दिखाया किया और दबंग दिल्ली को ज्यादा माैके नहीं दिए।। दबंग दिल्ली के डिफेंडर्स खास नहीं कर पाए और एक सुपर टैकल के अलावा डिफेंस में उन्हें कोई पॉइंट नहीं मिल पाया। रेडिंग में उन्होंने ज्यादातर पॉइंट्स बोनस के जरिए ही हासिल किए। इसके चलते पुनेरी ने दो बार 10वें और 18वें मिनन में दंबग दिल्ली को ऑलआउट किया। पुनेरी के तीनों रेडर्स मोहित गोयत (4), असलम इमानदार (4) और नितिन तोमर (3) ने पॉइंट्स हासिल किए। डिफेंस में अबिनेश ने 3 और सोमबीर ने 1 अंक लेकर टीम को बढ़त दिलाने का काम किया।

यह भी पढ़ें- ना रोहित, ना ऋषभ पंत, शोएब अख्तर बोले- टेस्ट कप्तानी के लिए इसे करो तैयार

वहीं दूसरे हाफ में भी पुनेरी पलटन का पलड़ा भारी रहा। दबंग दिल्ली को वापसी करने का कोई माैका नहीं मिला। पुनेरी पलटन ने मैच में तीसरी बार दबंग दिल्ली को ऑल-आउट भी किया। दिल्ली के डिफेंस प्रभाव नहीं छोड़ सके। पुनेरी पलटन ने अपनी लीड को बहुत ही अच्छे तरीके से बनाए रखा। पुनेरी पलटन के लिए सोमबीर ने अपना हाई 5 भी पूरा किया। अंत में पुनेरी पलटन ने शानदार तरीके से जीत हासिल की। यह दबंग दिल्ली की लगातार दूसरी हार है और पुनेरी पलटन की लगातार दूसरी जीत है। पुनेरी के लिए सबसे ज्यादा मोहित गोयत ने 10 पॉइंट्स लिए।असलम इमानदार ने 8, सोमबीर और नितिन तोमर ने 6-6 अंक बटोरे। वहीं दूसरी तरफ दबंग दिल्ली के लिए विजय ने 8, नीरज नरवाल ने 6 पॉइंट्स हासिल किए। संदीप नरवाल ने भी 5 पॉइंट्स लिए। किसी खिलाड़ी का इस मैच में सुपर 10 देखने को नहीं मिला।

मनिंदर ने रचा इतिहास
वहीं इस मुकाबले से पहले 75वां मैच बंगाल वॉरियर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच देखने को मिला, जिसमें बंगाल ने जयपुर को 41-22 से जीत हासिल की। बंगाल वॉरियर्स इस जीत के साथ वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गए हैं और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अभी भी 8वें स्थान पर हैं। इस मैच के दाैरान बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने इतिहास रच दिया है और उन्होंने पीकेएल में अपने 900 रेड पॉइंट्स पूरे किए। वो यह कारनामा करने वाले परदीप नरवाल, राहुल चौधरी, दीपक हूडा के बाद चौथे रेडर बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+