ना रोहित, ना ऋषभ पंत, शोएब अख्तर बोले- टेस्ट कप्तानी के लिए इसे करो तैयार

नई दिल्ली। दिग्गज विराट कोहली ने दुनिया को उस समय चौंका दिया जब उन्होंने साउथ अफ्रीका से 1-2 टेस्ट सीरीज हारने के एक दिन बाद टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद चर्चा छिड़ गई कि आखिर काैन भारत का अगला नया टेस्ट कप्तान होगा। इसके बारे में दिग्गज अपनी-अपनी राय देने लगे। माना जा रहा है कि वर्तमान सफेद गेंद के कप्तान रोहित शर्मा को कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाना तय है। रेस में ऋषभ पंत भी हैं। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत भविष्य के लिए पसंदीदा टेस्ट कप्तान चुना है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से भी तेज दाैड़े MS धोनी, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

गेंदबाजों को कप्तान के तौर पर क्यों नहीं देखते

गेंदबाजों को कप्तान के तौर पर क्यों नहीं देखते

रिपोर्टों के बाद रोहित की भारत के अगले टेस्ट कप्तान के रूप में नियुक्ति की पुष्टि हुई। यह भी पता चला कि बुमराह या केएल राहुल को उपकप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना ​​है कि एक तेज गेंदबाज को पारंपरिक प्रारूप में भारत का नेतृत्व करना चाहिए और यहां तक ​​कि 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का उदाहरण भी दिया। उन्होंने अख्तर ने स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कहा, '' मैं ये समझ नहीं पा रहा कि आप तेज गेंदबाजों को कप्तान के तौर पर क्यों नहीं देखते हैं। कपिल देव एक तेज गेंदबाज थे, क्या वे महान कप्तान नहीं थे? मुझे यह नहीं पता कि यह धारणा क्यों है कि बल्लेबाज हमसे ज्यादा होशियार हैं। पाकिस्तान के लिए, इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनिस सभी कप्तान रहे हैं।"

बुमराह को कप्तानी के लिए तैयार करना होगा

बुमराह को कप्तानी के लिए तैयार करना होगा

उसी समय, 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने कहा कि एक कप्तान के रूप में एक तेज गेंदबाज कभी भी जीत से कम नहीं होता है और जसप्रीत बुमराह का पूरी तरह से समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रमुख तेज गेंदबाज को उप-कप्तान नामित किया जाना चाहिए और कप्तानी के लिए तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "एक तेज गेंदबाज हमेशा जीत के लिए जाता है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि बल्लेबाज जीत के लिए नहीं खेलते हैं लेकिन यह थोड़ा अलग है। जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाकर कप्तानी के लिए तैयार किया जाना चाहिए। यह सोचने का चलन गलत है कि सिर्फ बल्लेबाज ही कप्तान हो सकते हैं।''

क्या कहा था बुमराह ने?

क्या कहा था बुमराह ने?

जब बुमराह से इसके संबंध में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें कप्तानी मिलती है तो यह एक बड़े सम्मान की बात होगी और मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी ना कहेगा और मैं अलग नहीं हूं। उन्होंने कहा था कि चाहे वह कोई भी फाॅर्मेट हो, मैं हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के लिए योगदान देना चाहता हूं। गाैर हो कि भारत का अगला टेस्ट असाइनमेंट अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू सीरीज के दौरान होगा। पहला मैच 25 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि अंतिम टेस्ट 5 मार्च को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज से पहले भारत अपने नए टेस्ट कप्तान का नाम घोषित कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+