PKL 2023-24: घरेलू फैन्स के सामने पटना पाइरेट्स ने पलटा गेम, दिल्ली ने यूपी को बुरी तरह हराया

PKL 2023-24: पटना पाइरेट्स को पुणेरी पलटन के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर जीत नसीब नहीं हुई। प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन के 91वें मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हुई टक्कर में मैच 32-32 की बराबरी पर समाप्त हो गया। पुणेरी पलटन इस ड्रॉ के साथ टेबल टॉपर बन गई। यह सीजन का सातवाँ टाई था। दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धाज के खिलाफ 36-27 से आसान जीत दर्ज कर ली।

शुरुआत से ही पुणेरी पलटन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए रेडिंग से तबाड़तोड़ हमले लिए। 10 मिनट में ही पटना पाइरेट्स ऑल आउट हो गई और स्कोर 12-6 था। हालांकि पहले दो पॉइंट पटना को मिले लेकिन वहां से वापसी करते हुए पलटन ने पटना को धो दिया।

PKL 2023-24

ऑल आउट के बाद पटना ने कुछ अंक जुटाए लेकिन फासला पांच अंकों का बना हुआ था। हाफ टाइम तक यह लीड बनी रही और स्कोर 19-14 रहा। हाफ टाइम के बाद पटना पाइरेट्स का असली गेम शुरू हुआ और पुणेरी पलटन की लीड लगातार कम होती चली गई। हाफ टाइम के बाद पटना के डिफेन्स ने धमाका किया। तब भी फासला दो अंकों का था। पुणेरी पलटन ने भी अंक जुटाए। 30 मिनट तक पुणेरी पलटन के पास तीन अंकों की लीड थी।

सचिन ने सुपर रेड से पलटन को ऑल आउट कर दिया और लीड लेकर स्कोर 25-24 कर दिया। असलम के दो अंकों से फिट पुणेरी पलटन ने लीड ली लेकिन बाद में पटना ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो अंक जुटाकर वापस लीड ली। पलटन ने अंतिम कुछ मिनटों में पटना की लीड पाट दी। अंत में स्कोर 31-32 था और अंतिम रेड डू और डाई थी, मंजीत ने अंक लेकर 32-32 पर मैच ड्रॉ करा दिया।

यूपी के खिलाफ मैच में दबंग दिल्ली ने पांचवें मिनट से अंक अर्जित करना शुरू किया। दसवें मिनट तक स्कोर 9-5 रहा। इसके बाद भी सिलसिला थम नहीं। गगन गौड़ ने सुपर रेड मारकर यूपी को 3 अंक दिलाए लेकिन दिल्ली सात अंकों की लीड ले चुकी थी। हाफ टाइम तो स्कोर 20-13 था।

हाफ टाइम के बाद आकर दिल्ली के लिए आशु मलिक ने सुपर रेड मारी, दिल्ली की बढ़त बनी रही। उन्होंने इस सीजन अपना दसवां सुपर 10 भी पूरा किया। दिल्ली की लीड लगातार बढ़ती रही। यूपी योद्धाज अंतिम पांच मिनट से पहले ऑल आउट हो गई और स्कोर 33-23 हो गया। अंत में दिल्ली ने 36-27 से जीत दर्ज की। यूपी जी यह लगातार आठवीं हार है और दिल्ली ने लगातार तीसरे मैच में जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+