PKL 2023-24: पटना पाइरेट्स ने रोका जयपुर का विजयी रथ, दिल्ली-पुणेरी पलटन मैच टाई
Pro Kabaddi League: दिल्ली लेग में आज के पहले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को पटना पाइरेट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। पटना ने इस मुकाबले को 36-33 के अंतर से जीत लिया। इसके साथ ही पाइरेट्स ने तालिका में भी चौथा स्थान प्राप्त कर ली। जयपुर पहले ही प्लेऑफ़ में है। दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी और पुणेरी पलटन के बीच टक्कर हुई। मुकाबला 30-30 से टाई रहा और पलटन प्लेऑफ़ में पहुंच गई।
शुरुआती दौर जयपुर का था। 12-6 की लीड लेकर जयपुर ने धाक जमाई और पटना को ऑल आउट कर दिया। इसके बाद पटना ने वापसी की लेकिन बढ़त जयपुर के पास ही थी। पटना ने लगातार पीछा करते हुए स्कोर 13-18 कर दिया। हालांकि पहले हाफ में जयपुर 18-14 से आगे रही।

दूसरे हाफ में पटना की आक्रामकता देखने को मिली और जयपुर को ऑल आउट कर स्कोर 18-18 कर दिया। देसवाल ने दो अंक लेकर फिर से जयपुर को आगे किया और सीजन में 200 रेड अंक भी पूरे किये। यहाँ से मुकाबला दोनों टीमों के बीच कांटे का रहा। जयपुर को दूसरी पर आउट कर पटना ने 31-27 से लीड हासिल कर ली।
इसके बाद जयपुर की टीम पिछड़ने लगी और पटना की लीड 6 अंकों की हो गई। यहाँ से जयपुर ने वापसी कर फासला एक अंक का कर दिया। डिफेन्स ने अच्छा कार्य करते हुए पाइरेट्स की लीड 3 अंकों की कर दी और अंततः पटना पाइरेट्स ने 3 अंकों की लीड के साथ 36-33 से मैच अपने नाम कर दिया। 13 मैचों के बाद जयपुर की यह पहली हार है।
दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में पुणेरी पलटन ने शुरुआती लीड हासिल कर अच्छी शुरुआत की। दिल्ली भी पीछे नहीं रही और जमकर जवाब दिया। हाफ टाइम तक वापसी करते हुए दिल्ली ने 15-9 के स्कोर से लीड बना ली। इसके बाद पुणेरी पलटन ने दिल्ली को दूसरे हाफ में आउट कर लीड में 3 अंक कम कर दिए।
जब मुकाबला दिल्ली की तरफ जाता दिख रहा था, तब पुणेरी पलटन ने वापसी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दिया।खेल के अंतिम पांच मिनट में बेहद रोमांचक स्थिति देखने को मिली और दोनों टीमों के बीच किसी भी स्तर पर दो से अधिक अंकों का अंतर नहीं रहा। अंतिम दो रेड में पुणेरी पलटन ने अंक लेकर मुकाबला टाई करवा दिया। जयपुर पिंक पैथर्स के बाद पुणेरी पलटन प्लेऑफ़ में जाने वाली दूसरी टीम बन गई।












Click it and Unblock the Notifications