PKL 2022 : अंतिम पलों के रोमांच के बाद बंगाल और टाइटंस ने खेला सीजन का 17वां टाई

बेंगलुरु : मौजूदा चैंपियन बंगाल वॉरियर्स और तेलुगू टाइटंस के बीच शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को खेला गया वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन का 101वां मुकाबला 32-32 से टाई रहा। यह इस सीजन का 17वां टाई है। बंगाल का यह सीजन का दूसरा टाई है जबकि टाइटंस का चौथा। अंतिम एक मिनट में बंगाल को तीन अंकों की लीड मिली हुई थी लेकिन अंकित बेनीवाल (9 अंक) ने दो अंक की रेड के साथ पहले इस अंतर को कम किया और फिर टाइटंस के डिफेंस ने कप्तान मनिंदर सिंह (11) को डू ओर डाई रेड पर लपक कर स्कोर बराबर कर दिया। बंगाल की ओर से राकेश गौड़ा ने भी सात अंक लिए जबकि टाइटंस के लिए रजनीश ने सात अंकों का योगदान दिया।

PKL 2022

अंक तालिका में सबसे नीचे कायम टाइटंस ने अच्छी शुरुआत करते हुए पांच मिनट के खेल के बाद 6-4 की लीड ले ली थी। बंगाल ने हालांकि डू ओर डाई रेड पर आदर्श टी. को आउट कर स्कोर 7-7 कर दिया। फिर नबीबक्श ने रजनीश को आउट कर मनिंदर को रिवाइव कराया और लीड भी दिलाई। अंकित बेनीवाल ने हालांकि मनिंदर को अधिक देर मैट पर बिताने नहीं दिया। एक समय टाइटंस को 10-8 की लीड मिली हुई थी लेकिन बंगाल ने सुपर टैकल के साथ स्कोर बराबर किया। बंगाल ने तुरंत ही दूसरा सुपर टैकल कर 13-11 की लीड ले ली। मनिंदर रिवाइव होकर आए और आकाश चौधरी को आउट कर लीड 3 की कर दी। आदर्श टी. ने डू ओर डाई रेड पर रण सिंह को आउट कर हाफ टाइम तक स्कोर 12-14 कर दिया। इस हाफ में टाइटंस ने रेडिंग और डिफेंस में 6-6 अंक बनाए जबकि बंगाल को रेड में 8 और टैकल में 5 अंक मिले।

ब्रेक के बाद सुरेंदर ने मनिंदर को डैश कर स्कोर 13-14 कर दिया। बंगाल के लिए सुपर टैकल आन था और बेनीवाल की रेड पर दो डिफेंडर सेल्फ आउट हुए और तीसरे डिफेंडर को भी आउट कर बेनीवाल ने बंगाल को आलआउट टाइटंस को 18-14 की लीड दिला दी। इसके बाद हालांकि रोहित बान्ने ने दो अंक की रेड के साथ स्कोर 16-18 कर दिया। इस हाफ के पांच मिनट बीतने के बाद स्कोर 21-16 से टाइटंस के पक्ष में था लेकिन मनिंदर ने सुपर रेड के साथ इसे 19-21 कर दिया। फिर रजनीश ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ लीड चार की कर दी।

यह भी पढ़ें- गंभीर बीमारी से जूझ रहा देश का 'हीरो' लिंबा, नहीं भूल पाया हार का गम

मनिंदर आए और फिर से मल्टी प्वाइंट रेड कर फासला दो का कर दिया। 10 मिनट का खेल बचा था और स्कोर 25-22 था। मनिंदर ने इसी बीच अपना 13वां सुपर-10 पूरा किया। बेनीवाल डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन रोहित ने उनका शिकार कर स्कोर 25-26 कर दिया। फिर मनोज गौड़ा बंगाल के लिए डू ओर डाई रेड पर गए और दो अंक लेकर लौटे। अब बंगाल को लीड मिल चुकी थी। आदर्श ने एक अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। पांच मिनट बचे थे और दोनो टीमें के 27-27 अंक थे। टाइटंस पर हालांकि आलआउट का खतरा था। और हुआ भी यही। गल्ला राजू को लपक बंगाल ने 31-28 की लीड ले ली। फिर नबी ने बोनस ले लीड चार की कर दी। डेढ़ मिनट बचे थे और रजनीश को पीला कार्ड मिला। ऐन मौके पर टाइटंस ने एक रेडर गंवा दिया। रजनीश बाहर जाने से पहले बोनस ले चुके थे। फिर बेनीवाल ने दो अंक की रेड के साथ स्कोर 31-32 कर दिया। मनिंदर अब डू ओर डाई रेड पर थे। उनका शिकार हो गया और स्कोर भी 32-32 से बराबर हो गया। मैच की अंतिम रेड पर बेनीवाल थे। उन्होंने अंक के लिए प्रयास नहीं किया और इस तरह दोनों टीमों ने इस सीजन का 17वां टाई खेला। पीकेएल इतिहास के लिहाज से यह एक रिकॉर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+