PKL 2024: प्रदीप नरवाल के कंधों पर बेंगलुरु बुल्स का भार, टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pro Kabaddi League: प्रदीप नरवाल को प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन के लिए बेंगलुरु बुल्स ने खरीदा है। पिछले सीजन वह यूपी योद्धाज के लिए कल रहे थे। प्रदीप नरवाल के ऊपर अहम जिम्मेदारी है। वह एक बड़ा नाम हैं और उसी के अनुरूप बेंगलुरु ने उनके कन्धों पर जिम्मेदारी डाली है।

दरअसल इस सीजन के लिए प्रदीप नरवाल को बेंगलुरु बुल्स ने कप्तान नियुक्त किया है। उनके अलावा दो उपकप्तान भी बनाए गए हैं। इससे पहले यूपी योद्धाज ने भी अपनी टीम में दो कप्तानों की नियुक्ति की थी। प्रदीप नरवाल के ऊपर अब दोहरी भूमिका रहेगी।

pardeep narwal

बुल्स ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि डुबकी किंग प्रदीप नरवाल ने आधिकारिक तौर पर बेंगलुरु बुल्स की जिम्मदारी संभाल ली है। रेडिंग के लिए मशहूर प्रदीप नरवाल सीजन 11 में बेंगलुरु बुल्स की कप्तानी करेंगे। तैयार रहें क्योंकि अब बुल्स आ रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी लीग में करियर की शुरुआत बेंगलुरु से खेलते हुए ही की थी। बाद में वह पटना पाइरेट्स में गए और लगातार टाइटल दिलाने में अहम भूमिका अदा की। यह पहला मौका है जब प्रदीप नरवाल बेंगलुरु बुल्स की कप्तानी करते हुए दिखाए देंगे। सौरभ नांदल और नितिन रावल को उपकप्तान बनाया गया है।

इस बार बेंगलुरु बुल्स ने 70 लाख रुपये की धन राशि के साथ प्रदीप नरवाल को खरीदा है। प्रदीप नरवाल रेडिंग के मामले में अव्वल खिलाड़ी हैं। उनकी फुर्ती के कारण डिफेंस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पलक झपकते ही वह रेड से पॉइंट लेकर आ जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+