MUM vs JAI Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम, जयपुर और मुम्बा के बीच टक्कर
MUM vs JAI Dream11: प्रो कबड्डी लीग 2023-2024 में 15 जनवरी यानी सोमवार को जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। इस सीजन दूसरी बार ये दोनों टीम आपस में भिड़ने वाली है। जयपुर और मुंबई दोनों की कोशिश यहां जीत हासिल करने की होगी। जयपुर ने सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई की टीम को हराने में सफलता हासिल की थी।
दोनों टीमों का प्रदर्शन: यू मुम्बा ने अभी तक खेले 11 में से 6 मैच जीते हैं और 4 मैचों में टीम को हार मिली है। वो अभी प्वॉंइंट्स टेबल में 35 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। यू मुम्बा लगातार 5 मैच जीतने के बाद जयपुर से हार गई थी। जयपुर पिंक पैंथर्स के अभी 12 मैचों में 8 जीत के बाद 48 प्वॉइंट्स हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर विराजमान है।

यू मुम्बा की संभावित प्लेइंग 7: सुरिंदर सिंह (कप्तान), गुमान सिंह, आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश, विश्वंत वी, महेंदर सिंह, बिट्टू और सोमबीर।
जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित प्लेइंग 7: सुनील कुमार (कप्तान), अर्जुन देशवाल, भवानी राजपूत, राहुल चौधरी, रेज़ा मीरबघेरी, लकी शर्मा और अंकुश राठी।
ड्रीम 11 टीम- 1: अर्जुन देशवाल, गुमान सिंह, आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश, सुनील कुमार, महेंदर सिंह, रेज़ा मीरबघेरी और बिट्टू।
कप्तान: अर्जुन देशवाल, उपकप्तान: रेज़ा मीरबघेरी।
ड्रीम 11 टीम- 2: अर्जुन देशवाल, गुमान सिंह, आमिरमोहम्मद जफ़रदानेश, सुनील कुमार, महेंदर सिंह, अंकुश राठी और सोमबीर।
कप्तान: सुनील कुमार, उपकप्तान: गुमान सिंह।












Click it and Unblock the Notifications