Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स
Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai, PKL 2023: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 10वें सीजन में आज, 16 दिसंबर को एक बार फिर डबल हेडर का दिन है, दिन का पहला मैच पुनेरी पलटन बनाम बंगाल वॉरियर्स (Puneri Paltan vs Bengal Warriors) के बीच शाम 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच तेलुगु टाइटन्स बनाम दबंग दिल्ली (Telugu Titans vs Dabang Delhi) के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मैच पुणे के बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में खेले जाएंगे।
पुनेरी पलटन बनाम बंगाल वॉरियर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
पुनेरी पलटन बनाम बंगाल वॉरियर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच 18 मैच खेले गए हैं। इस दौरान बंगाल वॉरियर्स ने 8 मैच जीते हैं, जबकि पुनेरी पल्टन 9 मौकों पर विजयी हुए हैं। दोनों के बीच एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है।

तेलुगु टाइटंस बनाम दबंग दिल्ली हेड टू हेड रिकॉर्ड
तेलुगु टाइटंस बनाम दबंग दिल्ली के बीच अब तक 16 मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान दबंग दिल्ली ने कुल 7 मैच जीते हैं, जबकि तेलुगु टाइटंस 8 मौकों पर विजयी हुए हैं। दोनों के बीच एक मैच टाई पर खत्म हुआ है।
पीकेएल 10 के मैच कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 10वें सीजन के सभी मैच का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications