Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- हरियाणा स्टीलर्स Vs दबंग दिल्ली
Pro Kabaddi League Season 10: प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में आज, 24 जनवरी को एक बार फिर डबल हेडर का दिन है, दिन का पहला मैच हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली (Haryana Steelers vs Dabang Delhi) के बीच शाम 8 बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच तेलुगु टाइटन्स बनाम तमिल थलाइवाज के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों मैच गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम हैदराबाद में खेल जाएंगे।
टाइटंस के खिलाफ तमिल थलाइवाज मजबूत स्थिति में
पीकेएल के इतिहास में तेलुगु टाइटंस ने 13 बार तमिल थलाइवाज का सामना किया है। तमिल थलाइवाज 7 बार जीतकर आमने-सामने के रिकॉर्ड में सबसे आगे है, जबकि तेलुगु टाइटंस 5 मौकों पर जीत के साथ लौटी है। इन टीमों के बीच एक मैच टाई पर समाप्त हुआ।

15 मैचों के बाद तेलुगु टाइटंस पीकेएल सीजन 10 की अंक तालिका में 12वें स्थान पर है। उन्होंने अब तक 16 अंक अर्जित करते हुए 2 बार जीत हासिल की है और 13 हारे हैं। वहीं, तमिल थलाइवाज के 30 अंक हैं और वह अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। वे 5 बार जीते हैं और 9 बार हारे हैं।
दबंग दिल्ली से आगे हरियाणा स्टीलर्स
हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. के बीच PKL के इतिहास में 13 बार आमना-सामना हुआ है। इन टीमों के बीच आमने-सामने के रिकॉर्ड में हरियाणा स्टीलर्स 8 बार जीतकर सबसे आगे है, जबकि दबंग दिल्ली के.सी. 5 मौकों पर जीत के साथ लौटी है।
अंक तालिका में तीसरे स्थान पर दिल्ली
हरियाणा स्टीलर्स 8 जीत, 5 हार और एक टाई के साथ पीकेएल 10 में 44 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, दबंग दिल्ली के.सी. के 49 अंक हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 8 जीते, 4 हारे और 2 बार बराबरी पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications