Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली ने दिखाई दबंगई, बड़े अंतर से मैच जीतकर बनाई प्लेऑफ़ में जगह
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ हुए मैच में दबंग दिल्ली ने धमाल मचाया और एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ में स्थान बना लिया। दिल्ली ने इस मैच को एकतरफा बना दिया और 47-25 के अंतर से जीत लिया। बंगाल की उम्मीदें अब समाप्त है।
बंगाल की टीम आशू मलिक (17) के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 19 मैचों में 11वीं हार को मजबूर हुईं। 13 मैचों से अजेय दिल्ली ने 20 मैचों में 11वीं जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली ने रेड में 12 के मुकाबले 22 और डिफेंस में 13 के मुकाबले 19 अंक हासिल किये। बंगाल के लिए विश्वास (8) औऱ नितेश (5) ही प्रभावित कर सके।

दिल्ली ने पहले हाफ में ही मामला सेट कर दिया था। इसके बाद बंगाल के लिए वापसी का कोई मौका नहीं दिख रहा था। हाफ टाइम तक स्कोर 26-9 था और दिल्ली के पास काफी बड़ी लीड थी। हाफ टाइम के बाद आते ही दिल्ली ने बंगाल को दूसरी बार आउट करते हुए स्कोर 29-10 कर दिया। इसके बाद और धांसू खेल देखने को मिला और बंगाल को अंक नहीं मिला तथा स्कोर 35-10 हो गया।
बाद में बंगाल ने भी कुछ अंक हासिल करते हुए स्कोर 18-38 किया लेकिन अब भी दिल्ली की बढ़त बड़ी थी। दिल्ली ने खुद को संभालते हुए स्कोर 42-19 कर दिया। अंत में बंगाल ने जोर लगाया लेकिन बड़ी लीड के कारण दिल्ली को पराजित करना मुश्किल था और दिल्ली ने मैच जीतकर अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications