Pro Kabaddi League: अंतिम रेड तक चले मुकाबले में दबंग दिल्ली की धांसू जीत, बंगाल को चटाई धूल

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में लगातार हार का सामना कर रही दबंग दिल्ली केसी ने इस बार जीत की राह पकड़ ली। हैदराबाद में आज बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ हुए मैच में दिल्ली ने करीबी जीत हासिल कर ली। बंगाल को चार मैचों के बाद पहली पराजय का सामना करना पड़ा है।

आशु मलिक ने दिल्ली के लिए धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 10 अंक हासिल किये। उनके अलावा विनय ने 8 और आशीष ने 6 अंक हासिल किये। मुकाबला कड़ी टक्कर वाला रहा लेकिन अंततः दिल्ली ने इस मैच को 33-30 के करीबी अंतर से अपने नाम कर लिया।

pkl

फजल अत्राचली ने बंगाल के लिए हाई-5 लगाया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। नितिन ने भी 15 अंक हासिल किये। शुरुआत में बंगाल ने इस मैच में लीड हासिल कर ली थी। इसके बाद दिल्ली ने आशीष की मदद से वापसी करते हुए स्कोर 6-6 की बराबरी पर ला दिया।

इस बीच दिल्ली के रेडर्स और डिफेंस ने शानदार कॉम्बिनेशन दिखाते हुए बंगाल को ऑल आउट कर दिया और 14-8 के साथ बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक दिल्ली के पास अच्छी बढ़त प्राप्त की। दिल्ली ने पहला हाफ 19-13 की स्कोरलाइन से अपने नाम कर लिया।

ब्रेक के बाद आशु ने इस लीड को एक अंक और बढ़ा दिया। इसके बाद बंगाल ने वापसी की और तीस मिनट तक लीड पांच अंकों की हो गई। इसके बाद यह फासला चार का हो गया। यहाँ से बंगाल के रेडर्स ने निरंतर प्रयास किया लेकिन यह लीड बनी रही।

अत्राचली ने इस दौरान अपना हाई-5 पूरा कर लिया। अंत में दिल्ली के पास लीड 3 अंकों की रह गई और वे इसे बरकरार रखने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान नितिन ने एक अंक लेकर फासला दो का किया था लेकिन अंतिम रेड पर आशु पॉइंट लेकर आए और दिल्ली ने मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+