PKL 2024: प्रो कबड्डी लीग शुरू होने से पहले अनसोल्ड प्लेयर्स की चमकी किस्मत, दो खिलाड़ियों को अब मिला मौका

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कई दिग्गज प्लेयर्स की टीमों में बदलाव देखने को मिला है। नीलामी के दौरान नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी थी लेकिन इनमें से दो खिलाड़ियों की किस्मत अब चमक उठी है। उनको खेलने का मौका मिलेगा।

पटना पाइरेट्स ने अपनी टीम में बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अर्कम शेख को पटना पाइरेट्स में शामिल किया गया है। तीन बार की चैम्पियन पाइरेट्स ने कवर पर खेलने वाले अर्कम को लेते हुए टीम को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया है।

pro kabaddi league

एक और टीम ने अपनी टीम में परिवर्तन किया है। दबंग दिल्ली केसी ने अपने साथ मोनू शर्मा को शामिल कर लिया है। राइट कॉर्नर मोनू के आने से दिल्ली को राहत मिलेगी क्योंकि एक दिन पहले ही उनका एक खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हुआ है। सिद्धार्थ देसाई निजी कारणों से बाहर हो गए थे।

सिद्धार्थ के अलावा हिम्मत अंतिल भी चोट के बाद प्रो कबड्डी लीग से बाहर हो गए हैं। दोहरे झटके से उबरने के प्रयास में दबंग दिल्ली ने मोनू शर्मा को टीम में शामिल कर बड़ा फैसला लिया है। मोनू शर्मा नीलामी के दौरान अनसोल्ड रहे थे, किसी भी टीम ने उनको खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। अर्कम शेख के ऊपर भी बोली नहीं लगी थी।

अर्कम का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था। गुजरात जायंट्स की टीम से खेलते हुए वह धमाका करने में विफल रहे थे। इसके बाद नीलामी में उनके ऊपर किसी अन्य टीम ने बोली लगाना उचित नहीं समझा। हालांकि उनके आने से पटना पाइरेट्स को डिफेंस में मजबूती निश्चित रूप से मिलने वाली है।

गौरतलब है कि प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन सिर्फ तीन ही शहरों में खेला जाएगा। पहला चरण हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण नोएड और अंतिम चरण पुणे में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+