आखिर कैसे 100 ग्राम के चलते चूक गईं विनेश फोगाट, क्यों बढ़ गया वजन?
Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में 140 करोड़ भारतीयों के सपने को बड़ा झटका लगा है। देश की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालिफाई कर दिया गया है। जहां भारत के पक्ष में सिल्वर या मेडल आना तय हो गया था, वहीं अब भारत को कुश्ती में एक भी मेडल नहीं मिलेगा।
डिसक्वालिफाई होने के बाद पीएम मोदी ने विनेश का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें चैंपियन का चैंपियन कहा। पीएम ने कहा कि आप पर देश को गर्व है, आप लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वजन की कैटेगरी में फ्री स्टाइल मुकाबले में भाग ले रही थीं। उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसकी वजह से उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया।
100 ग्राम के चलते हुईं बाहर
ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर क्या वजह है जिसके चलते विनेश का वजन बढ़ गया है। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से कहा गया है कि रातभर की तमाम कोशिशों के बाद भी विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके चलते उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया।
क्या है वजह?
फाइनल मुकाबले से पहले विनेश का वजन 50 किलोग्राम था। लेकिन अगले दिन उनका वजन कैसे 100 ग्राम बढ़ गया, इसको लेकर लोगों के मन में सवाल है। बताया जा रहा है कि विनेश ने खाने-पीने में शायद कुछ गड़बड़ी की हो या फिर इसके बायोलॉजिकल कारण हो सकते हैं।
पानी अधिक रिटेन होना
अगर शरीर में पानी रिटेंशन अधिक होता है तो यूरिन का आउटपुट कम हो जाता है। जिसके चलते मोशन सही नहीं होता है। सर गंगाराम अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसीन के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर प्रतीक गुप्ता ने बताया कि अगर पसीना सही से नहीं निकला होगा तो वजन बढ़ सकता है।
कम एक्सरसाइज या खान-पान में गड़बड़
सर गंगाराम अस्पताल की मुख्य डाइटीशिनय मुक्ता रियल का कहना है कि वजन बढ़ने की पहली वजह यह हो सकती है कि जितनी मेहनत करनी चाहिए थी, उतनी शायद विनेश ने नहीं की होगी। या फिर उन्होंने खान-पान में कुछ गड़बड़ किया होगा।
अतिरिक्त रोटी, दाल या चाय
रोजाना के मुकाबले एक्सरसाइज कम करने की वजह से विनेश की कैलोरी कम बर्न हुई होगी और उनका वजन थोड़ा बढ़ गया होगा। संभव है कि विनेश ने एक कटोरी अतिरिक्त दाल, एक अतिरिक्त रोटी, चाय आदि की वजह से भी उनका वजन बढ़ गया हो। हालांकि इसकी सटीक जानकारी विनेश के कोच और डॉक्टर ही दे सकते हैं।
विजय दाहिया का बयान
भारतीय पहलवान विजय दाहिया ने बताया कि ओलंपिक जैसे इवेंट में खिलाड़ी अपने वजन को लेकर काफी मेहनत करते हैं। विनेश फोगाट ने मंगलवार को लगातार तीन मैच के बाद बुधवार की सुबह सीधा ट्रेनिंग के लिए जाने का फैसला लिया। उन्होंने मंगलवार के मुकाबले के बाद खाना तक नहीं खाया और अगली सुबह ट्रे्निंग शुरू कर दी।
कड़ी मेहनत कर रही थीं विनेश
पेरिस आने से पहले विनेश ने खुद बताया था कि वह 50 किलोग्राम की कैटेगरी में चुनौती देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। वह काफी मुश्किल सौना सेशन ले रही हैं। रिपोर्ट की मानें तो विनेश ने ओलंपिक में खुद अपने बाल काट दिए ताकि उनका वजन कुछ कम हो सके












Click it and Unblock the Notifications