Paris Olympics: कब और किसके खिलाफ होगा भारत का हॉकी सेमीफाइनल मुकाबला?
Paris Olympics: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने धमाल मचाते हुए ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड जैसी टीमों को पराजित किया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम के सामने ग्रेट ब्रिटेन की टीम थी। बराबरी पर आने के बाद इस मुकाबले में शूटआउट से फैसला हुआ।
शूटआउट में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया और ब्रिटेन को एक बड़ा झटका लगा। भारत ने इस मुकाबले में महज दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए इंग्लैंड को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और एक बार फिर से पदक की दावेदार है। पिछली बार भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था। इस बार भी मेडल की उम्मीद की जा रही है। अगर भारतीय टीम आगामी सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर लेती है, तो फाइनल तक का सफर तय करने का मौका मिलेगा।
भारत का हॉकी सेमीफाइनल किससे होगा
भारतीय टीम के सेमीफाइनल किस टीम से होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इतना साफ़ है कि किन दो टीमों में से एक टीम का सामना भारत से होगा। अभी क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और जर्मनी का मुकाबला होना है। दोनों में से जीत दर्ज करने वाली टीम भारत से भिड़ेगी।
अर्जेंटीना से भारतीय टीम का मुकाबला लीग स्टेज पर हुआ था। उस समय वह मैच टाई समाप्त हो गया था। अगर अर्जेंटीना एक बार फिर से सामने आती है, तो इस बार भारत को मुकाबला जीतना होगा। भारतीय टीम के पास एक दिन का रेस्ट है और इसके बाद 6 अगस्त को सेमीफाइनल मैच खेला जाना है।
भारत का हॉकी सेमीफाइनल कहाँ देखें
भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इस मैच को ओटीटी में जियो सिनेमा की वेबसाईट और एप्लीकेशन पर भी लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications