Paris Olympics: भारतीय हॉकी की दीवार श्रीजेश लौटे वतन, दिल्ली में जबरदस्त स्वागत का वीडियो वायरल
हॉकी टीम ने भारत के लिए ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतकर धमाका कर दिया। कुछ खिलाड़ी पहले ही भारत लौट आए थे लेकिन श्रीजेश और अन्य खिलाड़ी आज आए हैं। श्रीजेश को पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहक बनने का मौका मिला था।
हॉकी टीम के खिलाड़ी जब आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आए, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीजेश काफी खुश नज़र आए और फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर प्लेयर्स के परिवार के सदस्य भी उनके साथ ही थे।

कुछ दिन पहले कप्तान हरमनप्रीत और अन्य खिलाड़ी आए थे, उनका भी स्वागत किया गया था। भारतीय टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन को पराजित करते हुए इतिहास रच दिया था। श्रीजेश के लिए यह टीम की तरफ से एक बड़ा गिफ्ट है क्योंकि अब वह खेलते हुए नज़र नहीं आएँगे।
श्रीजेश ने रिटायरमेंट ले लिया है। क्लोजिंग सेरेमनी में नीरज चोपड़ा की जगह उनको ध्वजवाहक बनने का मौका मिला था। नीरज से IOA की अध्यक्ष पीटी उषा ने बात करते हुए पूछा था और उन्होंने हां कह दी थी। नीरज ने कहा कि मैं खुद चाहता था कि यह मौका श्रीजेश भाई को दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications