हाॅकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। 1964 टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का 91 की उम्र में निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। वह लंबे समय ले जुड़ी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। उनके निधन पर देश की कई हस्तियों ने अपना दुख जाहिर किया। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाॅकी खिलाड़ी के निधन पर ट्वीट करते हुए संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी श्री चरणजीत सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से 1960 के रोम और टोक्यो ओलंपिक में। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।''
चरणजीत का जन्म 3 फरवरी 1931 में ऊना में हुआ था। उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर और लायलपुर से स्कूली पढ़ाई की, जिसके बाद लुधियाना से एग्रीकल्चर में बीएसई की पढ़ाई की। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर भी रहे। 1963 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। फिर 1964 में ओलपिंक गोल्ड जीतने के बाद चरणजीत को सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। चरणजीत के नेतृत्व में 1964 ओलंपिक में भारत ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को 1-0 से हराया और गोल्ड मेडल जीता था।












Click it and Unblock the Notifications