Paris Olympics: ओलंपिक में भारतीय हॉकी ने तीसरे मैच में भी किया धमाका, आयरलैंड को बुरी तरह रौंदा
India vs Ireland Hockey: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम ने अपना तीसरा मैच भी बेहतरीन अंदाज में खेला। पूल बी के इस मुकाबला में टीम इंडिया का मुकाबला आयरलैंड की टीम से था। पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम ने अपना तीसरा मैच भी बेहतरीन अंदाज में खेला। पूल बी के इस मुकाबला में टीम इंडिया का मुकाबला आयरलैंड की टीम से था। भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहले हाफ में भारत ने तेज खेल दिखाते हुए आयरलैंड के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास किया और सफलता भी मिली। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया और टीम को लीड दिलाई। पहले क्वार्टर में भारत के पास लीड थी।

दूसरे क्वार्टर में आने के बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इसका लाभ भारत ने उठाया। कप्तान हरमनप्रीत ने इस बार भी गेंद को बॉक्स में डालते हुए गोल कर दिया और स्कोर डबल कर दिया। इस तरह भारत ने दूसरा गोल करते हुए आयरलैंड पर और दबाव बना दिया।
तीसरे क्वार्टर में भारत के डिफेन्स ने बेहतरीन काम किया आयरलैंड को मिले कई पेनल्टी कॉर्नर को नाकाम कर दिया। भारतीय टीम को मिले पेनल्टी कॉर्नर का लाभ टीम नहीं उठा पाई लेकिन खुद की लीड भी कम नहीं होने दी और लगातार अच्छा बचाव किया। अंततः भारत ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। चौथे क्वार्टर में भारत का गेम थोड़ा धीमा था।
लगातार तीसरे मैच में भारतीय टीम का धांसू प्रदर्शन रहा। भारतीय टीम अब तक खेले गए तीन मैचों में अविजित रही है। भारतीय टीम ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को पराजित किया था। उस मैच में टीम इंडिया को 3-2 से जीत मिली थी। इसके बाद अगले मैक में अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।
इस बार आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने जमकर आनन्द उठाया और दो गोल्स की लीड लेने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया अगले दौर में जाने की रेस में बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications