Asian Games से पहले हॉकी टीम के कप्तान ने बनाया जीत का प्लान, बोले- चुनौतीपूर्ण होगा टूर्नामेंट

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम 19वें एशियाई खेल में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जोकि शुक्रवार से चीन के हांगझू में शुरू होंगे। भारत 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। भारत को पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है।

दूसरी ओर पूल बी में कोरिया, मलेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं। टूर्नामेंट में अपना पहला मैच करीब आने पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने उन चुनौतियों के बारे में बात की जिनका टीम को सामना करना पड़ सकता है।

Harmanpreet Singh

'चुनौतीपूर्ण होगा टूर्नामेंट'
हरमनप्रीत ने एक इंटरव्यू में एनडीटीवी को बताया कि,'मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे एशियाई खेलों में भारत की पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला, लेकिन साथ ही मैं यह भी जानता हूं कि यह टूर्नामेंट थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। एक अनुभवी खिलाड़ी के रूप में मैंने यह सब झेला है और कहीं न कहीं टीम को यह भी बताया गया है कि टूर्नामेंट उन्हें उनके कंफर्ट जोन से बाहर कर सकता है।'

कप्तान बोले- किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे
उन्होंने कहा कि, 'इसलिए मुझे लगता है कि हमारी टीम पूरी तरह तैयार है। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे और हर मैच में अपना सौ फीसदी देंगे। हम हर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ समान योजना और तीव्रता के साथ उतरेंगे।'

टीम इंडिया पिछले महीने चेन्नई में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 जीतने के बाद इस टूर्नामेंट में उतरेगी। भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि एशियाई चैंपियनशिप में खेलना टीम के लिए अच्छा अभ्यास साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि, 'एशियाई टीमों के खिलाफ खेलना एक नए स्ट्रक्चर की तरह है। एशियाई खेलों से ठीक पहले एशियाई चैम्पियनशिप ने हमें अपने खेल में बहुत मदद की। भले ही हमने टूर्नामेंट जीता लेकिन हमने अभी भी वहां से बहुत कुछ सीखा है जैसे कि हमने चीन के खिलाफ दो गोल खाए थे तो, ये वो चीजें हैं जिनका हमें ध्यान रखना होगा और हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते।'

कप्तान ने अपने खेल के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मैं एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में खेलता हूं और यह मेरा और गोलकीपर का कर्तव्य है कि वह टीम के अन्य साथियों को चीजें बताएं।' एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया मंगलवार को हांगझू के लिए रवाना हो गई। हार्दिक सिंह हरमनप्रीत के उप कप्तान के रूप में काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+