Asian Games 2023, Day 7 Highlights: एशियन गेम्स में आज किसने भारत के लिए क्या जीता?

Asian Games 2023, Day 7 Highlights: 30 सितंबर यानी शनिवार को भारत ने कुल 7 मेडल पर कब्जा जमाने सफलता हासिल की। इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में अब तक कुल 38 मेडल्स जीत लिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ही ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा तीन मुक्केबाज प्रीति, लवलीना और नरेंद्र ने अपने नाम मेडल पक्के कर लिए हैं।

30 सितंबर को किसने क्या जीता?

हॉकी: एशियन गेम्स में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच भारतीय पुरुष हॉकी मैच खेला गया। जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से हराने का कारनामा किया। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल दागे, ललित कुमार उपाध्याय ने दो गोल, मनदीप सिंह ने एक गोल, सुमित ने एक गोल, वरुण कुमार ने एक गोल और शमशेर सिंह ने एक गोल किया।

asian games 2023 1

बैडमिंटन: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स 2023 पुरुष बैडमिंटन टीम में कोरिया को रोमांचक मैच में 3-2 से हराकर फाइनल में एंट्री कर लिया है।

एथलेटिक्स: शूटिंग के 10 मीटर एयर प‍िस्टल मिक्स्ड इवेंट में भारत के सरबजोत स‍िंह और द‍िव्या टीएस की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। इस मुकाबले में चीन ने गोल्ड मेडल जीता। शूटिंग के 10 मीटर एयर प‍िस्टल मिक्स्ड इवेंट में सिल्वर जीतने के बाद भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान चीनी स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी भी जन्मदिन समारोह में शामिल हुई!

स्क्वैश: भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। मेन्स टीम इवेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया है। 2 मैच प्वाइंट से पिछड़ने के बाद सौरव घोषाल द्वारा 1-1 से बराबरी करने के बाद अभय सिंह ने निर्णायक मैच 3-2 से जीत लिया।

टेनिस: टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने गोल्ड जीत लिया है। फाइनल में रोहन-ऋतुजा ने पहली वरीयता हासिल चीनी ताइपे के लियांग एन शुओ और त्सुंग हाओ हुआंग को 2-6, 6-3, 10-4 (सुपर टाईब्रेक) से हराया।

बॉक्सिंग: प्रीति पवार ने एशियाई खेलों में शनिवार को महिलाओं के 54 किलो सेमीफाइनल में प्रवेश करके पेरिस ओलिंपिक का कोटा हासिल किया और पदक भी पक्का कर लिया।

गोल्फ: ओलंपियन अदिति अशोक ने तीसरे दौर में 11 अंडर 61 का स्कोर किया और एशियाई खेलों की गोल्फ स्पर्धा में ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड मेडल के करीब पहुंच गई है।

शूटिंग: सरबजोत/दिव्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम में जीता सिल्वर मेडल

बास्केटबॉल: lईरान के खिलाफ पुरुष टीम की हार के बाद, भारत की 3x3 बास्केटबॉल महिला टीम ने मलेशिया पर 16-6 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज शाम को क्वार्टरफाइनल में भारत का मुकाबला चीनी ताइपे से होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+