Paris Olympics: भारत के पास हॉकी में प्रदर्शन दोहराने का मौका, जानें आज कब होगा कांस्य पदक

India vs Spain Hockey Match: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम ने धमाका करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था, इसके बाद इस बार भी ओलंपिक में भारतीय टीम के पास मेडल जीतने का मौका आया है। भारतीय हॉकी टीम का कांस्य पदक मुकाबला आज है, पिछली बार की तरह इस बार भी भारत को कांस्य पदक मिलने की उम्मीद की जा रही है।

भारतीय टीम के सामने स्पेन की टीम है। स्पेन को सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स ने बुरी तरह हराते हुए बाहर कर दिया था। हालांकि स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी धांसू टीम को पटखनी दे डाली थी लेकिन अब भारत के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं है।

indian hockey team

भारत की टीम को सेमीफाइनल मैच में एक बड़ा झटका लगा था। टीम इंडिया को जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जर्मनी ने भारत को 3-2 से पराजित करते हुए फाइनल तक का रास्ता तय कर लिया था। भारत के लिए यह एक काफी बड़ा झटका था।

भारतीय टीम के बैन खिलाड़ी अमित रोहिदास अब वापस आ गए हैं। क्वार्टर फाइनल में रेड कार्ड मिलने के बाद वह अगले मुकाबले से बैन हो गए थे। हालांकि भारतीय हॉकी संघ ने बैन के खिलाफ अपील की थी लेकिन FIH ने उनको बैन करने का फैसला बरकरार रखा।

हॉकी में भारत और स्पेन के बीच कांस्य पदक का मुकाबला शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। भारतीय फैन्स को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ मिली हार को भूलकर इस मैच के लिए मैदान पर उतरेगी।

इस मुकाबले का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। टीम इंडिया के ऊपर करोड़ों फैन्स की निगाहें हैं और भारतीय टीम भी निश्चित रूप से अपना कांस्य पदक बचाने का प्रयास करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+