India vs Malaysia: भारतीय हॉकी की आंधी में उड़ी मलेशियाई टीम, आधा दर्जन से ज्यादा गोल कर जीता मैच
India vs Malaysia: एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का धमाका जारी है। मलेशिया के खिलाफ मैच में आते ही भारतीय टीम का आक्रमण देखने को मिला। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने अपनी धाकड़ फॉर्म दिखाई और मलेशिया को पीछे छोड़ दिया।
मुकाबले की शुरुआत में ही भारत ने बढत बना ली थी। भारत की तरफ से तीसरे ही मिनट में गोल देखने को मिला। राज कुमार पाल ने रिवर्स फ्लिक से गोल करते हुए मुकाबले में भारत को आगे कर दिया। अरजीत सिंह ने दूसरा गोल करते हुए बढत को डबल कर दिया।

उन्होंने छठे मिनट में मलेशियाई सर्कल को बीट करते हुए गेंद को नेट तक पहुंचा दिया। इसके बाद तीसरे गोल की बारी थी। छठे मिनट में ही जुगराज ने गोल किया। यह पेनल्टी कॉर्नर था। लीड 3-0 हो गई तथा नौवें मिनट में फिर से पेनल्टी कॉर्नर आया लेकिन इस बार भारत इसे भुना नहीं पाया।
दूसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से एक और गोल आया और इस बार हरमनप्रीत ने धमाल मचा दिया। पेनल्टी कॉर्नर पर मिले मौके का फायदा उठाते हु उन्होंने लीड को 4-0 कर दिया। इसके बाद 25वें मिनट में राजकुमार ने गोल कर दिया और हाफ टाइम से पहले ही भारत के पास 5 गोल हो गए। इसके बाद राजकुमार ने (31वें मिनट में) एक और गोल दागकर अपनी हैट्रिक बनाई, स्कोर 6-0 हो गया।
पहले हाफ की समाप्ति के बाद मलेशिया के लिए एक गोल आया। यह अकिमुल्लाह अनुअर की तरफ से आया। इससे स्कोर 6-1 हो गया। इसके बाद भारत की तरफ से सातवाँ और आठवाँ गोल हो गया तथा स्कोर 8-1 पर जा पहुंचा। इसी स्कोर के साथ भारत ने मुकाबला जीत लिया, टूर्नामेंट में भारत की लगातार यह तीसरी जीत है।
इससे पहले भारतीय टीम ने चीन को 3-0 से पराजित किया था। जापान के खिलाफ टीम इंडिया ने 5-1 से जीत दर्ज की थी और अब और बड़ी विजय हासिल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications