India vs Korea: भारतीय हॉकी टीम ने लगाया जीत का चौका, कोरिया को रौंदकर बनाई सेमीफाइनल में जगह
India vs Korea: हॉकी में भारतीय टीम का धमाल लगातार जारी है। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने लगातार अपना चौथा मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस बार भारतीय टीम का मुकाबला कोरिया से था। टीम इंडिया ने अपनी धांसू फॉर्म दर्शाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कोरिया को 3-1 से रौंदकर भारत ने अपनी चौथी जीत दर्ज करने के साथ ही सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए मुकाबले में मलेशिया को 8-1 के बड़े अंतर से पराजित कर दिया था।

भारतीय टीम के लिए पहला गोल अरजीत सिंह हुंदल ने किया। पहले क्वार्टर का यह आठवाँ ही मिनट था। इस दौरान भारत ने लीड हासिल कर ली। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की तरफ से दो गोल देखने को मिले। एक गोल 9वें मिनट में आया और अंत में एक और गोल आया, यह 43वें मिनट में आया।
लगातार चौथे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम ने टॉप हार में जगह बना ली और टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम इंडिया फेवरेट मानी जा रही है। भारत ने इस इवेंट के पहले मुकाबले में चीन को पराजित किया था। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
भारतीय टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में जापान और तीसरे मैच में मलेशिया को पराजित किया। अब तक खेले गए सभी चारों मैचों में भारतीय टीम हावी रही है। विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया है। टीम इंडिया का बहुप्रतीक्षित मैच पाकिस्तान से है। यह मैच 14 सितम्बर को है। बाद में सेमीफाइनल होगा।












Click it and Unblock the Notifications