IND vs GER: गोल्स की बारिश कर भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को धोया, शूटआउट में गंवाई सीरीज
India vs Germany: भारतीय हॉकी टीम ने दिल्ली में खेले गए दूसरे मुकाबले में धांसू खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली लेकिन सीरीज में टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने जर्मनी को धो दिया।
शुरुआती बढ़त इस बार भी जर्मनी के नाम ही रहे लेकिन बाद में भारत ने तेजी दिखाई और 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सातवें मिनट में जर्मनी के लिए एलियन मजकौर ने गोल किया और लीड हासिल कर ली। भारत के लिए गोल का खाता सुखजीत ने खोला। दूसरे हाफ में उन्होंने 34वें मिनट में गोल दागा।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी दो गोल किये। हरमनप्रीत सिंह ने 42वें और 43वें मिनट में गोल किये। इससे टीम इंडिया जर्मनी से आगे निकल गई थी। 45वें मिनट में अभिषेक और 48वें मिनट में फिर से सुखजीत ने आकर कमाल कर दिया। इस तरह स्कोर 5-1 हो गया।
अंतिम समय में जर्मनी के लिए मजकौर ने 57वें मिनट में गोल करते हुए लीड कम करने का प्रयास किया लेकिन इससे कुछ होना नहीं था। अंततः टीम इंडिया ने मैच अपने नाम कर लिया। 1-1 की बराबरी के कारण सीरीज का निर्णय शूटआउट से किया गया। इसमें जर्मनी ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications