Hockey World Cup 2023: भारत बनाम वेल्स मैच, कब और कहां देखें TV और मोबाइल पर लाइव मुकाबला

भारत के लिए इस मैच में गोल का अंतर अहम होगा क्योंकि ग्रुप डी में टॉप पर मौजूद इंग्लैंड की टीम फिलहाल इस मामले में हॉकी इंडिया से आगे चल रही है। भारत के लिए वेल्स को हराना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

hockey india

हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया गुरुवार, 19 जनवरी को अपने तीसरे मैच में वेल्स के साथ भिड़ेगी। भारत का अभी तक वर्ल्ड कप सफर ठीक-ठाक रहा है क्योंकि हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ हासिल किया था। फिलहाल टीम इंडिया पूल डी में दूसरे स्थान पर है। यहां पर टॉप की टीम इंग्लैंड है। बता दें हॉकी इंडिया ने 1975 के बाद वर्ल्ड कप नहीं जीता है।

अब वेल्स के खिलाफ एक अहम मैच होगा क्योंकि टीम इंडिया यहां पर अगर इंग्लैंड की तुलना में अधिक गोल अंतर से जीतती है, तो वह सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। फिलहाल भारत का गोल अंतर दो जबकि इंग्लैंड का पांच का है। ऐसे में अगर हॉकी इंडिया इंग्लैंड से कम गोल अंतर से हारते या जीतते हैं तो उन्हें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलने होंगे। हरमनप्रीत की टीम के लिए अच्छी बात ये है कि इंग्लैंड भारत के मैच से एक ही दिन पहले स्पेन के खिलाफ खेलेगा तो हॉकी इंडिया को पता चल जाएगा कि इंग्लैंड को पछाड़ने के लिए उन्हें कितने गोल करने होंगे।

वेल्स के खिलाफ रैंकिंग में भी भारत का पलड़ा काफी भारी है क्योंकि वेल्स की टीम इस समय विश्व में 14वें स्थान पर है जबकि भारत 5वें स्थान पर है। कुल मिलाकर भारत के लिए मैच जीतना मुश्किल नहीं होना चाहिए लेकिन यहां बड़ी जीत की तलाश रहेगी।

ये मैच गुरुवार, 19 जनवरी, 2023 को होगा और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में खेला जाएगा।

भारत और वेल्स के हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टाइमिंग-

ये मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। भारत बनाम वेल्स मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। फैनकोड भारत में मैचों की मुफ्त स्ट्रीमिंग भी करेगा।

मैच टीवीं पर कहां देखें?

भारत में स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

Recommended Video

    Hockey World Cup 2023: पहले मैच में छाई Team India, Sapin को मुकाबले में दी मात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+